फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   modi congrats team india for world cup win

महामुकाबलाः जीत के बाद बोले मोदी, 'हमें तुम पर गर्व'

Mon, 16 Feb 2015 04:03 AM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 04:03 AM IST
विज्ञापन
modi congrats team india for world cup win

एडिलेड में वर्ल्डकप के महामुकाबले में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद हर तरफ जश्न का माहौल है साथ ही भारतीय टीम को दुनियाभर से बधाइयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भारत पाकिस्तान मुकाबले में खास दिलचस्पी ले रहे प्रधानमंत्री मोदी ने भी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन


ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, शाबाश टीम इंडिया, हम सब को तुम पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में अभियान शुरू होने से पहले ही सभी पन्द्रह खिलाड़ियों को व्यक्तिगत ट्वीट करके भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया था।
विज्ञापन


शायद उसी का असर रहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने अपना शानदार अभियान तो जारी रखा ही पिछले कुछ समय से खोई अपनी लय भी हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने भी टीम टीम इंडिया को दी बधाई

modi congrats team india for world cup win

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी टीम इंडिया को जीत के बाद बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि, वर्ल्ड कप के पहले मैच में जीत के लिए भारतीय टीम को मुबारकबाद। आगे के सफर के लिए भी बधाई।



टीम इंडिया की जीत के बाद खासे उत्साहित दिख रहे महानायक अमिताभ बच्‍चन ने भी टीम को जीत की मुबारकबाद दी। भारतीय टीम के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के लिए भी यह मुकाबला खास रहा क्योंकि उन्होंने भारतीय बैटिंग के दौरान शुरूआती कुछ ओवरों में कमेंट्री भी की थी।

इस बात पर भी अमिताभ ने खुशी जताते हुए कहा कि मुझे भारतीय मुकाबलों में और भी कमेंट्री करनी चाहिए। जीत से उत्साहित अमिताभ ने एक के बाद एक कई ट्वीट पर अपनी भावना का इजहार किया।

सचिन और लता मंगेशकर ने भी दी मुबारकबाद

modi congrats team india for world cup win

पाकिस्तान पर लगातार छठी बार जीत दर्ज करने के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुल्कर ने भी टीम इंडिया को मुबारकबाद दी।

छह विश्व कप खेलने वाले भारत के अकेले खिलाड़ी सचिन तेंदुल्कर इससे पूर्व पाकिस्तान के साथ खेले गए पांचों मुकाबलों में सचिन भारतीय टीम के सदस्य रहे थे।

भारतीय टीम का भी यह पहला मुकाबला है जिसमें वह पाकिस्तान के खिलाफ सचिन के बिना खेल रही है। हालांकि इस बार सचिन की तरह उम्‍मीदों का दारोमदार विराट कोहली पर है।



वहीं भारतीय टीम की जीत पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी खुशी जताई। उन्होंने भी ट्विटर पर लिखा, नमस्कार हमारी भारतीय क्रिकेट टीम को इस जीत के लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed