MLC 2023: मुंबई फ्रेंचाइजी की टीम MI न्यूयॉर्क बनी पहले सीजन की चैंपियन, निकोलस पूरन ने 40 गेंद पर जड़ा शतक
निकोलस पूरन मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 388 रन बनाए। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर (137 नाबाद) का रिकॉर्ड भी पूरन के नाम दर्ज हो गया है। एमआई न्यूयॉर्क के ही खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 22 विकेट अपने नाम किए।
विस्तार
निकोलस पूरन मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 388 रन बनाए। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर (137 नाबाद) का रिकॉर्ड भी पूरन के नाम दर्ज हो गया है। एमआई न्यूयॉर्क के ही खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 22 विकेट अपने नाम किए। एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी वॉशिंगटन फ्रीडम के सौरभ नेत्रावलकर ने सैन फ्रांसिस्को यूनकॉर्न के खिलाफ की थी। उन्होंने नौ रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे।
History in the making! 🌟
MI New York triumphs as the first-ever MLC champions! 🏏 🎉 #MLCFinal #MLC2023 pic.twitter.com/kF7gUOI5CBविज्ञापन विज्ञापन— Major League Cricket (@MLCricket) July 31, 2023
टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया। सैन फ्रांसिस्को यूनकॉर्न और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम लीग राउंड में ही बाहर हो गई। लीग राउंड के बाद सिएटल ओर्कास पहले, टेक्सास सुपर किंग्स दूसरे, वॉशिंगटन फ्रीडम तीसरे और एमआई न्यूयॉर्क चौथे स्थान पर रही थी। एमआई न्यूयॉर्क ने प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन किया। उसने एलिमिनेटर में वॉशिंगटन फ्रीडम को हराया। उशके बाद चैलेंजर मैच में टेक्सास सुपर किंग्स को बाहर किया। अब फाइनल में लीग की शीर्ष टीम सिएटल ओर्कास को परास्त कर दिया।
Have you ever seen a better T20 innings than that? 🏆💥
— Major League Cricket (@MLCricket) July 31, 2023
Nicholas Pooran is MLC's first ever Betway Player of the Final 🔥 #MLCFinals #MLC2023 pic.twitter.com/ExYiO9Xhux
मैच में क्या हुआ?
एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सिएटल की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाए। उसके लिए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। उन्होंने 52 गेंद की पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। शुभम रंजने ने 29, ड्वेन प्रीटोरियस ने 21 और शेहान जयसूर्या ने 16 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। एमआई न्यूयॉर्क के लिए ट्रेंट बोल्ट और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए।
184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने 16 ओवर में ही मैच को जीत लिया। उसने तीन विकेट के नुकसान पर ही 184 रन बना लिए। उसकी शुरुआत काफी खराब रही। इमाद वसीम ने पहले ही ओवर में स्टीवन टेलर (शून्य) को आउट कर दिया। शायन जहांगीर ने कप्तान पूरन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। वह 10 रन बनाकर वेन पार्नेल की गेंद पर आउट हुए। यहां से पूरन को डेवाल्ड ब्रेविस का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। ब्रेविस 20 रन बनाकर रनआउट हुए। उनके आउट होने के बाद पूरन ने टिम डेविड के साथ मिलकर मैच को समाप्त कर दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 47 रन की साझेदारी की। टिम डेविड ने नाबाद 10 रन बनाए।