फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mithali Raj becomes the first womens cricketer to gone past 7000 runs in ODI cricket

मिताली राज ने रचा इतिहास: सात हजार वन-डे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sun, 14 Mar 2021 10:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 14 Mar 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Mithali Raj becomes the first womens cricketer to gone past 7000 runs in ODI cricket
मिताली राज

लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी चौथे वन-डे के दौरान मिताली राज ने कमाल कर दिया। 38 वर्षीय भारतीय कप्तान अब एकदिवसीय क्रिकेट में सात हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं

विज्ञापन


विज्ञापन
 

सात हजार रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर के सात बड़े रिकॉर्ड्स
 
पिछले मैच में ही वह 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की एकमात्र महिला क्रिकेटर बनीं थीं।
 


सीरीज में दूसरे अर्धशतक से चूकीं
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 50 रन बनाए थे। दूसरे मैच में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला था। तीसरे वन-डे में 50 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुईं। हालिया मुकाबले में अच्छी लय में नजर आ रहीं थी, लेकिन 71 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गईं।

312वें इंटरनेशनल मैच में किया कमाल
मिताली ने भारत की तरफ से जून 1999 में वन-डे के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 51.00 की औसत से 663 रन, वन-डे में 212 मैचों में 50.53 की औसत से 6,974 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 89 मैचों में 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाए हैं। मिताली ने अपने करियर में रिकॉर्ड 75 अर्धशतक और आठ शतक जमाए हैं। इनमें से 54 अर्धशतक और सात शतक वन-डे में आए। टेस्ट मैचों में उन्होंने एकमात्र शतक (214 रन) इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में टॉटन में बनाया था।

चार्लोट एडवर्ड्स के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के नाम हैं, जिन्होंने 10,273 रन बनाए। 2016 में अपने 20 साल लंबे करियर पर पूर्ण विराम लगाने वाली इस पूर्व महिला क्रिकेटर ने 191 वन-डे में 5,992, 23 टेस्ट में 1,676 रन और 95 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,605 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed