मैदान पर रखे उपकरण से टकराया तेज गेंदबाज, लगाने पड़े 30 टांके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पैर की सर्जरी कर दी गई है। उनको अभ्यास के दौरान काफी गंभीर चोट लग गई थी और सर्जरी के दौरान उनके पैर में 30 टांके लगाने पड़े हैं। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
सिडनी में बृहस्पितवार को अभ्यास के दौरान 26 वर्षीय गेंदबाज स्टार्क की एक उपकरण से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद उनको एंबुलेंस के जरिए पास के सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सर्जरी के बाद स्टार्क को अगले कुछ दिन अस्पताल में ही रहना होगा। उनके पैर पर पट्टी लगी हुई है और यह जब तक हट नहीं जाता तब तक उन्हें वहां रहना होगा।
इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क को टखने की चोट से जूझना पड़ा था जिस कारण उन्हें इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। उम्मीद है कि वह तीन सप्ताह के बाद फिर से मैदान पर वापसी करेंगे।
अपने घर में होने वाले टेस्ट मैच से पहले फिट हो जाएंगे स्टार्क
मिचेल स्टार्क को 3 हफ्ते में फिट होने की उम्मीद है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि वह नवंबर से शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले फिट होकर मैदान में उतरने लायक हो जाएं। कंगारू टीम को अपने घर में पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जो पहला टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाना है उसे शुरू होने में अभी 7 हफ्तों का समय है, ऐसे में स्टार्क के पास फिट होने में काफी समय है।
स्टार्क के चोट पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जॉन आर्कर्ड ने बताया कि उनके पैर में कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन चोट काफी गंभीर थी जिसके लिए पैर की सर्जरी की गई। उनके पैर में 30 टांके लगाने पड़े हैं।
आर्कर्ड ने बताया कि वह कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहेंगे ताकि उन्हें कम से कम चलना फिरना पड़े। उन्होंने बताया कि दो से तीन सप्ताह के बाद उनके टांके हटाए जाएंगे। आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।