फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Starc says Rating Perth pitch as average is disappointing, India vs Australia

तीसरे टेस्ट से पहले कंगारू खिलाड़ी ने जताई निराशा, पर्थ की पिच को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 23 Dec 2018 04:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 23 Dec 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
Mitchell Starc says Rating Perth pitch as average is disappointing, India vs Australia
mitchell starc

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट में भारत पर आस्ट्रेलिया की 146 रन की जीत के बाद ऑप्टस स्टेडियम की पिच को आईसीसी की 'औसत' रेटिंग मिलने पर निराशा जताई है। पर्थ में कुछ बल्लेबाजों को खेलते समय गेंद लगी थी विशेषकर दूसरी पारी में और स्टार्क ने कहा कि यह अच्छा आक्रामक टेस्ट क्रिकेट था और इस तरह की रेटिंग इसे पूरी तरह से बल्लेबाजों का खेल बना देगी।

विज्ञापन


स्टार्क ने बाक्सिंग डे टेस्ट से पूर्व कहा, 'क्रिकेट प्रशंसक के रूप में यह थोड़ा निराशाजनक है कि पर्थ पिच को औसत रेटिंग दी गई। मुझे लगता है कि यह गेंद और बल्ले के बीच शानदार जंग थी जो टेस्ट क्रिकेट में आप देखना चाहते हैं।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उदाहरण के लिए पिछले साल एमसीजी में खेलना काफी नीरस था और पिच ने कुछ नहीं किया। आप गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला चाहते हैं जो टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखेगा और पर्थ की तरह लोगों को मैदान में खींचकर लाएगा। वहां शानदार संघर्ष था और मुझे लगता है कि वह बेहतरीन पिच थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mitchell Starc says Rating Perth pitch as average is disappointing, India vs Australia
मिचेल स्टार्क

स्टार्क ने कहा, 'दरारों ने अपनी भूमिका निभाई लेकिन जब चौथे और पांचवें दिन विकेट टूटती है तो ऐसा होता है। अगर आप हमेशा सपाट पिच तैयार करोगे तो क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल बन जाएगा। आप गेंद और बल्ले के बीच रोमांचक मुकाबला चाहते हैं।'

उन्होंने कहा, 'जब गेंद मूव कर रही होती है और बल्लेबाजों को खेलना होता है, यही खेल है। मार्कस हैरिस ने गेंद लगने के बावजूद खेलना जारी रखा और दोनों टीमों के बल्लेबाजों के कंधों पर गेंद लगी लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा। यह अच्छा आक्रामक क्रिकेट था और यह लोगों को खेल तक खींचकर लाता है।' 

एडीलेड टेस्ट के दौरान स्टार्क के सुस्त होने के लिए आलोचना की गई थी लेकिन दोनों दो टेस्ट में 10 विकेट चटकाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। इस तेज गेंदबाज ने कहा कि आस्ट्रेलियाई आक्रमण भारत के खिलाफ जल्दी विकेट चटकाने का संयुक्त प्रयास कर रहा है और भारतीय सलामी बल्लेबाजों के खराब फार्म में होने से उन्हें निश्चित तौर पर मदद मिली है।

Mitchell Starc says Rating Perth pitch as average is disappointing, India vs Australia
मिचेल स्टार्क

उन्होंने कहा, 'यह हमारी योजना है, हम जल्दी विकेट हासिल करना चाहते हैं और मध्य क्रम को नई गेंद के साथ गेंदबाजी करना चाहते हैं। अब भी हमारी यही योजना है। हम देखेंगे कि वे शीर्ष क्रम में बदलाव करते हैं या नहीं। हमारी अब भी यही योजना है- उन्हें जितना अधिक संभव हो उतना दबाव में डालने का प्रयास करो और जितना जल्दी हो सके मध्यक्रम को गेंदबाजी करो।' 

बाए हाथ का यह तेज गेंदबाज हालांकि भारत के सलामी बल्लेबाजों मुरली विजय और लोकेश राहुल को अगर दोबारा मौका मिलता है तो उन्हें हल्के में नहीं खेलना चाहता। स्टार्क के तेज गेंदबाजी साझेदार पैट कमिंस ने पर्थ में विराट कोहली को गेंदबाजी करने पर कहा कि जब आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को गेंदबाजी करते हैं तो गलती की अधिक गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने कहा, 'बेशक, जल्दी विकेट हासिल करना शानदार है और अगर आपको तरोताजा रहते हुए विकेट मिल जाते हैं तो नई गेंद से मध्यक्रम के खिलाफ मदद मिलती है।' 

कमिंस ने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। सभी अच्छे बल्लेबाजों की तरह उसके कुछ मजबूत पक्ष हैं और अगर आप इन क्षेत्रों में गेंदबाजी करते हैं तो वह संभवत: 10 में से नौ बार रन बटोर लेगा। हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और उसे तेजी से रन नहीं बनाने देना चाहते। हम गेंदबाजी में निरंतरता चाहते हैं और काफी अच्छी गेंदें फेंकना चाहते हैं।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed