{"_id":"3845e6d0-9060-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mitchell-starc-flies-australia-for-ankle-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"'99' के फेर में पड़ने वाले स्टॉर्क लौटे स्वदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'99' के फेर में पड़ने वाले स्टॉर्क लौटे स्वदेश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दौरे पर लगातार तीन मैच हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सीरीज के अंतिम टेस्ट में तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क की सेवा नहीं मिल पाएगी। मिशेल स्टॉर्क टखने की चोट के चलते स्वदेश रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्टॉर्क टखने में चोट के कारण स्वदेश लौट गए हैं, जहां उनकी सर्जरी की जाएगी।
मालूम हो कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबालों में ऑस्ट्रेलिया को करारी हार हुई है।
चौथे टेस्ट में स्टॉर्क की अनुपस्थिति में उनकी स्थिति और भी कमजोर होने की आशंका है। हालांकि स्टॉर्क ने गेंद से खास कमाल नहीं किया है लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। स्टॉर्क ने मोहाली टेस्ट में 99 रनों की मजबूत पारी खेली थी।
विज्ञापन
सीरीज का चौथा टेस्ट मैंच 22 मार्च से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम डॉक्टर पीटर ब्रंकर ने कहा, 'मिशेल को भारत में सीरीज की शुरुआत से ही टखने में काफी दर्द महसूस हो रहा था। यह सही समय है कि वह जल्द ही इसकी सर्जरी करा लें ताकि जून तक फिट होकर खुद को एशेज सीरीज के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि टीम के कप्तान माइकल क्लार्क भी पीठ दर्द से पीड़ित हैं। उनका भी दिल्ली टेस्ट में खेलने पर संशय है।