एमएस धोनी नहीं कर सकेंगे इस प्रमुख हथियार का इस्तेमाल, IPL से हुआ बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर घुटने में चोट के कारण क्रिकेट मैदान से करीब 6 से 9 महीनों के लिए दूर हो गए हैं। 26 वर्षीय कीवी ऑलराउंडर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने कहा, 'मिचेल सैंटनर की चोट से हमारी टीम मायूस है। वह ड्रेसिंग रूम में काफी लोकप्रिय हैं। बाएं हाथ के स्पिनर हमारी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। हम उन्हें आगे आने वाली सीरीज में मिस करेंगे।'
सैंटनर इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर 12 सदस्यीय टीम में टॉड एस्टल को शामिल किया गया है। टॉड एस्टल स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, जिसके चलते उन्हें ईश सोढ़ी पर तरजीह दी गई।
बहरहाल, चेन्नई सुपरकिंग्स के पास हरभजन सिंह जैसा दिग्गज ऑफस्पिनर मौजूद हैं। वहीं केदार जाधव भी धोनी के प्रमुख हथियार बन सकते हैं। चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा भी प्रमुख ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।