फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Marsh reveals reason behind animated celebration after Shubman Gill catch during Brisbane test

IND vs AUS: गिल को आउट करने के बाद मिचेल मार्श ने क्यों मनाया था आक्रामक तरीके से जश्न, खुद बताई वजह

Mon, 16 Dec 2024 06:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Dec 2024 06:33 PM IST
सार

मार्श ने सोमवार को मिचेल स्टार्क की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच लपका था। मार्श को कैमरुन ग्रीन की जगह गली क्षेत्र में तैनात किया गया और उन्होंने ग्रीन की कमी महसूस नहीं होने दी। 

विज्ञापन
Mitchell Marsh reveals reason behind animated celebration after Shubman Gill catch during Brisbane test
मिचेल मार्श - फोटो : ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल का कैच लपकने के बाद क्यों आक्रामक तरीके से जश्न मनाया था। मार्श ने सोमवार को मिचेल स्टार्क की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच लपका था। मार्श ने साथ ही स्वीकार किया कि वह फील्डिंग के दौरान गली क्षेत्र में खड़े रहने के दौरान काफी नर्वस रहते हैं। 
विज्ञापन

मार्श ने बताया कि उन्होंने इसलिए गिल को आउट करने के बाद आक्रामक तरीके से जश्न मनाया क्योंकि वह टीम के सदस्यों को हंसाना चाहते थे। मार्श को कैमरुन ग्रीन की जगह गली क्षेत्र में तैनात किया गया और उन्होंने ग्रीन की कमी महसूस नहीं होने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'गली में फील्डिंग करने से होती है घबराहट'
मार्श ने तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि जब से मैं टेस्ट टीम में वापस आया हूं, गली में फील्डिंग करते समय मैं सबसे अधिक घबराहट महसूस करता हूं। इस स्थान के लिए ग्रीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। आप उस स्थान अगर कोई कैच टपका देंगे तो आपकी तुलना ग्रीन से की जाएगी। मैं खेल के दौरान किसी भी समय ऐसा कर सकता हूं। ईमानदारी से कहूं तो शायद मुझे डाइव लगाने की जरूरत भी नहीं थी लेकिन मैंने सोचा कि थोड़ा सा समय है तो यह मजेदार होगा। मुझे वहां क्षेत्ररक्षण करना पसंद है, लेकिन स्क्वायर लेग पर होना भी उतना ही अच्छा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा,  मुझे लगता है बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद अगर आप 450 रन के आस पास स्कोर खड़ा करते हैं तो यह हमेशा सकारात्मक होता है। ऐसे में टीम के पास खासकर नई गेंद से आक्रामक रूख अख्तियार करने का मौका होता है। इस मैच में हमारी कोशिश 20 विकेट लेने की है। हम और छह विकेट लेकर आगे की रणनीति के बारे में सोचेंगे।

फॉलोऑन को लेकर क्या बोले मार्श?
मार्श ने भारत को फॉलोऑन करने के बारे में पूछे जाने पर कहा, इस तरह का मौका बनाने के लिए हमें और छह विकेट जल्दी लेने होंगे। लेकिन हम जानते हैं कि इस टेस्ट को जीतने के लिए हमें 20 विकेट लेने होंगे और मुझे लगता है कि सारी बातचीत और सारी योजना इस बात पर होगी कि हम यह कैसे करें। उम्मीद है कि मौसम सही रहेगा और फिर कल से पिच में अधिक दरार होगी। हम देखेंगे क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed