फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mitchell johnson says he will sledge to team india in semi final

टीम इंडिया को हराने के लिए ऑस्ट्रेलिया की एक और 'चाल'

Thu, 26 Mar 2015 08:09 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
mitchell johnson says he will sledge to team india in semi final

कल सिडनी में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पूरी दुनिया की नजर रहेगी। वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी दोनों टीमें करो या मरो के मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। लेकिन इस महा मुकाबले से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के खिलाफ अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।

विज्ञापन


स्लैजिंग करने में दुनिया भर में बदनाम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने स्लैजिंग कर टीम इंडिया का मनोबल गिराकर हराने की योजना बनाई है। वर्ल्ड कप से पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और त्रिकोणीय सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी डेवडि वॉर्नर विराट कोहली और रोहित शर्मा से उलझते हुए नजर आए थे। हांलाकि इसका खामियाजा वॉर्नर को भुगतना पड़ा था और अंपायर द्वारा मैच फीस काटने के साथ हिदायद भी दी गई थी।
विज्ञापन


आईसीसी से फटकार मिलने के बाद वॉर्नर ने टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में स्लैजिंग करने से तौबा कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वॉर्नर ने टीम के खिलाड़ियों को इस झमेले से खुद को दूर रखने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कंगारू खिलाड़ी ने ‌कहा बचके रहना टीम इंडिया

mitchell johnson says he will sledge to team india in semi final

भले ही डेविड वॉर्नर स्लैजिंग को लेकर तौबा कर चुके हो लेकिन टीम के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने स्पष्ट रुप से कहा है कि टीम इंडिया उनसे बचके रहना। एक अंग्रेजी चैनल को दिए इंटरव्यू में जॉनसन ने कहा कि मैच के दौरान खिलाड़ियों की इस तरह की नोंक-झोंक मैच का रोमांच और बढ़ा देती है। इसलिए वह स्लैजिंग को गलत नहीं मानते।

जॉनसन ने आगे कहा कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज और शेन वॉटसन के बीच नोंक-झोंक ने मैच का रोमांच दो गुना कर दिया था। अब क्योंकि वॉर्नर इस मामले में अपने कदम पीछे कर चुके हैं तो वह टीम इंडिया को परेशान करेंगे।

बता दें‌ कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान जॉनसन और विराट कोहली के बीच काफी नोंक-झोंक देखने को मिली थी। कल होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम स्लैजिंग के ‌हथियार को टीम इंडिया के खिलाफ आजमा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed