{"_id":"41c36bd2-5dad-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"misbah-ul-haq-want-adnan-in-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदनान को टीम में चाहते हैं मिस्बाह उल हक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अदनान को टीम में चाहते हैं मिस्बाह उल हक
कराची/खेल डेस्क
Updated Sun, 13 Jan 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम से बाहर किए गए विकेटकीपर अदनान अकमल की वापसी चाहते हैं। चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम से तीनों अकमल बंधुओं कामरान, उमर और अदनान को बाहर कर दिया है। लेकिन मिस्बाह अदनान के अलावा एक तेज गेंदबाज को भी टीम में शामिल करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि चयनकर्ताओं ने मिस्बाह के साथ मतभेद की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। पीसीबी सूत्रों के मुताबिक, ‘चयनकर्ताओं और मिस्बाह के बीच विकेटीकीपर सरफराज अहमद को लेकर मतभेद पैदा हुए। मिस्बाह अदनान को टीम में चाहते हैं। लेकिन चीफ सेलेक्टर इकबाल कासिम और अन्य चयनकर्ताओं का मानना है कि सरफराज ने प्रेजीडेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है और वह टीम में अदनान के स्थान पर जगह पाने के हकदार हैं।’
विज्ञापन