फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mike Tyson Fight with passenger in Plane delivered punches watch Video

Mike Tyson Fight: माइक टायसन ने प्लेन में यात्री पर बरसाए मुक्के, मुंह से निकलने लगा खून, देखें वीडियो

Fri, 22 Apr 2022 04:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

प्लेन में यात्री से उलझने के बाद टायसन ने यात्री पर मुक्कों की बरसात कर दी। इसके बाद वो गुस्से में प्लेन से उतर गए। माइक टायसन की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Mike Tyson Fight with passenger in Plane delivered punches watch Video
माइक टायसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टायसन एक प्लेन में यात्रा के लिए जा रहे थे, लेकिन यात्री ने उन्हें परेशान किया। इसके बाद उन्होंने यात्री पर दनादन मुक्के बरसा दिए और प्लेन से उतर गए। हालांकि, माइक टायसन या पुलिस की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मोबाइल से बने वीडियो में टायसन अपने पीछे बैठे यात्री के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पीछे बैठा यात्री जानबूझ कर टायसन को परेशान कर रहा था और टायसन ने उन्हें शांत रहने की चेतावनी भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला ?
खबरों के अनुसार माइक टायसन प्लेन के जरिए फ्लोरिडा से सैन फ्रैंसिस्को जा रहे थे। उनका प्लेन फ्लोरिडा से उड़ान भरने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उनके पीछे बैठा यात्री उन्हें परेशान करने लगा। यह युवक जोर-जोर से बात कर रहा था। वह युवक टायसन के कान में बात कर रहा था। उन्होंने पहले उस युवक से शांत रहने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद टायसन पीछे मुड़े और युवक पर जमकर मुक्के बरसा दिए। इसके बाद वो प्लेन से उतर कर चले गए। 

यह मामला जेट ब्लू एयरलाइन के प्लेन का है, लेकिन एयरलाइन की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं जारी किया गया है। पुलिस या टायसन की तरफ से मामले की पुष्टि भी नहीं की गई है। 

दुनिया के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में शामिल हैं टायसन
माइक टायसन हैवीवेट बॉक्सिंग के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्हें उनके गुस्सैल स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिनमें दुष्कर्म, कोकीन लेने और कानून तोड़ने का मामला भी शामिल है। 1997 में एक मैच के दौरान उन्होंने इवेंडर हॉलीफील्ड का कान काट लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed