{"_id":"0e7215ba59b50b45fa29e7f59a9fd04d","slug":"mike-hussey-s-u-turn-about-gurunath-meiyappan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पर दिए बयान से माइक हसी ने लिया यू-टर्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुरु पर दिए बयान से माइक हसी ने लिया यू-टर्न
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Oct 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइक हसी ने अपने उस बयान से यू-टर्न ले लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मयप्पन ही चेन्नई सुपर किंग्स को देखते थे।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले अपनी आत्मकथा ‘अंडरनीथ द सथन क्रास’ में आईपीएल-6 में सट्टेबाजी के आरोपी और बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का संचालक बताने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइक हसी ने अब यू-टर्न ले लिया है।
विज्ञापन
चेन्नई टीम के बल्लेबाज हसी ने कहा कि उन्होंने अपनी आत्मकथा में गलत लिखा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक हसी ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम में मैयप्पन की पोजीशन को लेकर पूरी तरह से साफ नहीं हैं।
हसी ने कहा, "निश्चित तौर पर मयप्पन टीम के आसपास काफी रहता था और आईपीएल 2008 में टीम के कोच रहे केपलर वेसल्स और खिलाड़ियों के साथ बातें करता था। मैंने उसे अभ्यास सत्र के दौरान और होटल में भी काफी देखा।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि वह टीम के एक मुख्य हिस्सा था और इसके कोई दो राय नहीं है। लेकिन मेरे विचार से एन श्रीनिवासन मेरे से ज्यादा अच्छी तरह जानते हैं कि टीम का संचालन कौन कर रहा है। इसलिए मैं इस बारे में कुछ गलत था।"