{"_id":"6bb4f4c8-906c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mickey-arthur-deletes-twitter-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए फैंस ने बंद की कंगारू कोच की बोलती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुस्साए फैंस ने बंद की कंगारू कोच की बोलती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लचर प्रदर्शन के चलते क्रिकेट फैंस की नाराजगी से परेशान कोच मिकी ऑर्थर ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलिट कर दिया है।
विज्ञापन
अकाउंट डिलिट करने से पहले ऑर्थर ने ट्वीट किया है, 'शुक्रिया टि्वटर। खूब मजा आया, लेकिन मैं अपना अकाउंट डिलिट कर रहा हूं। मैं अपने अच्छे फॉलोअर को शुक्रिया कहता हूं'।
विज्ञापन
मालूम हो कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शुऱुआती तीन मैच में बुरे तरीके से हराया है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया आखिरी और चौथा मैच होने से पहले ही सीरीज को 3-0 से गंवा चुका है।
विज्ञापन
सीरीज में मिली करारी हार के बाद से क्रिकेट फैंस कोच मिकी ऑर्थर के ट्विटर अकाउंट पर कई तरह के अपशब्द पोस्ट कर रहे थे, जिससे वे काफी परेशान हो गए थे।
इनमें से एक पर लिखा था कि हे मिकी माउस। आपने तीसरे टेस्ट में कई तेज गेंदबाज आजमाये और अब तेज गेंदबाजों की विकेट पर चार स्पिनर लेकर उतरना। एकअन्य ने लिखा कि मिकी आर्थर टीम का माहौल कैसा है। सभी ने सही यूनिफॉर्म पहनी या नहीं। पोस्ट में कई फैंस ने गाली तक लिख डाला है।