फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Vaughan says India laid bare England deficiencies

इंग्लैंड की हार पर हाहाकार: माइकल वॉन बोले- भारत ने इंग्लैंड की सभी कमियों को उजागर कर दिया

Tue, 07 Sep 2021 07:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 07:05 PM IST
सार

भारत के हाथों मिली 157 रन से हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी टीम पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की सभी कमियों को उजागर कर दिया। 

विज्ञापन
Michael Vaughan says India laid bare England deficiencies
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत से मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी ही टीम के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस शानदार जीत से इंग्लैंड की सभी कमियों को उजागर कर दिया है। दरअसल, चौथे टेस्ट में वॉन को इंग्लैंड टीम के हर विभाग में कमी नजर आई। उन्होंने 'द टेलीग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा, 'भारत ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की सभी (बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग) कमियों को उजागर कर दिया। मेजबान टीम को एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी ने हरा दिया। एक ऐसा प्रतिद्वंद्वी जो जानता है कि महत्वपूर्ण क्षणों में अपना पलड़ा कैसे भारी रखना है।'

विज्ञापन


 

वॉन ने आगे कहा, 'इसकी शुरुआत पहले दिन कैच लेने में उनकी कमजोरी से हुआ, इसके बाद पहली पारी में उनकी बल्लेबाजी में यह जारी रहा तथा सप्ताहांत में सपाट विकेट पर उनकी गेंदबाजी की कमजोरी उजागर हो गई।' उन्होंने कहा, 'मैं जानना चाहता हूं कि पिछले दो वर्षों में इस टीम के फील्डिंग में सुधार क्यों नहीं हुआ। वे लगातार मौके गंवाते रहे हैं। उन्हें पहली पारी में भारत को 125 रन पर आउट कर देना चाहिए था।' वॉन ने कहा कि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में पर्याप्त रन नहीं बनाए। इतना ही नहीं, पूर्व कप्तान ने बल्लेबाजों के शॉट चयन पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड की गेंदबाजी में सपाट विकेट पर सफलता हासिल करने के लिए पर्याप्त गति और विविधता नहीं थी। इंग्लैंड की यह टेस्ट टीम ऐसी पिचों पर निर्भर है, जो उसके अनुकूल हो। जब ऐसा होता है तो वे 20 विकेट लेने की स्थिति में दिखाई देती है जैसे कि हेडिंग्ले में हुआ लेकिन बाकी पिचों पर उन्हें संघर्ष करना पड़ता है।' बता दें कि भारत ने ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। दोनों टीमों के बीच पांचवां और सीरीज का आखिरी मुकाबला मैनचेस्टर में 10 सितंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed