INDvENG: अपनी ही टीम पर भड़के माइकल वॉन, प्लेइंग XI पर उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे टेस्ट में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों की रोटेशन नीति की जमकर आलोचना हुई थी। मगर इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड इसका बचाव किया था। वहीं, अब पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में इंग्लिश टीम के चयन पर सवाल उठाया है। वॉन ने ट्वीट कर कहा है, 'इंग्लैंड ने मौजूदा सीरीज के लिए ऐसी टीम का चयन चयन किया है, जैसे प्रीमियर लीग की टीमें एफए कप राउंड के शुरुआती चरणों के लिए टीम का चयन करती है। वो भी दुनिया की सबसे अच्छी के खिलाफ!'
England have treated selection for this series like premier league teams treat the early stages of the FA Cup rounds ... #INDvENG Against the best team in the world !!!!!!!
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) February 24, 2021विज्ञापन
गौरतलब है कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों खासकर बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली को भारत और श्रीलंका के दौरे पर रोटेशन नीति के तहत टीम में शामिल करने का फैसला किया था। रोटेशन नीति के तहत स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे जबकि बटलर और अली भारत दौरे पर क्रमश: पहले और दूसरे टेस्ट के बाद इंग्लैंड वापस लौट गए थे। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया गया था। नतीजतन इंग्लैंड को भारत के हाथों 317 रनों के भारी अंतर से हरा का सामना करना पड़ा था।
इंग्लैंड की पहली पारी मजह 112 रन पर सिमटी
अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की बलखाती गेंदों के दम पर भारत ने दूधिया रोशनी में खेल जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन बुधवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 112 रन पर समेट दिया। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे पटेल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर छह विकेट लिए जबकि अश्विन ने 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। एक विकेट इशांत शर्मा को मिला जो अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम 48.4 ओवर तक ही टिक सकी और उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इंग्लैंड के 112 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए भारत ने खबर लिखे जाने तक 14 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 22 और शुभमन गिल 11 रन बनाकर नाबाद हैं।