{"_id":"6151a98c8ebc3efd993bde5b","slug":"michael-vaughan-praises-ms-dhoni-as-team-india-mentor-for-t-20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोनी बने मेंटर: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बीसीसीआई के इस कदम की तारीफ की, बोले- टीम इंडिया को उनके जैसा दीमाग चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी बने मेंटर: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बीसीसीआई के इस कदम की तारीफ की, बोले- टीम इंडिया को उनके जैसा दीमाग चाहिए
Mon, 27 Sep 2021 04:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 27 Sep 2021 04:52 PM IST
सार
भारत टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को खेला जाएगा। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमें होंगी।
विज्ञापन
माइकल वॉन और एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस कदम की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया को धोनी जैसे दीमाग की जरूरत है। इससे टीम को काफी फायदा होगा। टी-20 वर्ल्ड कप यूएई और ओमान में 17 अक्तूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
वॉन ने वेबसाइट क्रिकबज से बात करते हुए धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स सिर्फ उनकी वजह से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत में सीएसके को धोनी ने टेक्टिकल रूप से काफी मदद की। धोनी ने टीम में सही बैटिंग कॉम्बिनेशन बिठाया है, जिससे टीम को फायदा मिल रहा है।
वॉन ने कहा- सीएसके की टीम पिच और गेंदबाज को देखकर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करती है। उनके पास इसके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। धोनी को लगा कि आरसीबी के मैक्सवेल फिर से गेंदबाजी कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने दाएं हाथ के गेंदबाज को क्रीज पर भेजा। यह एक चतुराई भरा फैसला था। इसलिए टीम इंडिया का धोनी को मेंटर बनाना बहुत अच्छा कदम है।
विज्ञापन
वॉन ने कहा- टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में अब टी-20 फॉर्मेट का बेस्ट कप्तान होगा। सभी को उनके जैसे दीमाग की डग आउट में जरूरत पड़ती है। वह जो भी करते हैं सही करते हैं। धोनी के फैसले 90 से 95 फीसदी सही होते हैं। उनको इसमें महारत हासिल है।