{"_id":"5d4038328ebc3e6ca56c3f56","slug":"michael-gough-joel-wilson-added-to-icc-elite-umpires-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC ने एक भारतीय की जगह दो नए अंपायर्स को किया एलीट पैनल में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC ने एक भारतीय की जगह दो नए अंपायर्स को किया एलीट पैनल में शामिल
Tue, 30 Jul 2019 05:59 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 30 Jul 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
माइकल गॉफ (बाएं) और जोएल विल्सन (दाएं)
- फोटो : आईसीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इंग्लैंड के माइकल गॉफ और वेस्टइंडीज के जोएल विल्सन को वार्षिक समीक्षा और चयन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को 2019-20 सत्र के लिए अंपायरों के अमीरात आईसीसी एलीट पैनल में शामिल किया।
विज्ञापन
गॉफ और विल्सन अमीरात आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर थे। आईसीसी महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्योफ एलार्डिस, पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर, मैच रैफरी रंजन मदुगले और डेविड बून की चयन समिति ने दोनों को एलीट अंपायर पैनल के लिए चुना।
विज्ञापन
इन दोनों अंपायरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग का अच्छा अनुभव है। गॉफ के पास नौ टेस्ट, 59 एकदिवसीय और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय तथा विल्सन के पास 13 टेस्ट, 63 एकदिवसीय और 26 टी-20 आंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग का अनुभव है। इस पैनल में ये दोनों अंपायर इयान गोल्ड और रवि सुंदरम की जगह लेंगे।
विज्ञापन
आईसीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (अंपायर और रैफरी) एड्रियन ग्रिफिथ ने कहा, ‘एलीट अधीकारी होना एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम है। हर फैसले पर लाखों प्रशंसकों की नजर होती है और हर मैच अधिकारी पूरे साल के दौरान प्रदर्शन समीक्षा के अधीन होता है।’
आईसीसी अंपायरों के एलीट पैनल में दोनों नए अंपायरों के अलावा पहले से अलीम डार, कुमार धर्मसेना, मारियस इरास्मस, क्रिस गफाने, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नाइजेल लोंग, ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड, पाल रीफेल और रॉड टकर शामिल हैं।
अमीरात आईसीसी मैच रेफरी की एलीट पैनल में हालांकि कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस पैनल में डेविड बून, क्रिस ब्रॉड, जेफ क्रो, रंजन मदुगले, एंडी पाइक्राफ्ट, रिची रिचर्डसन और जवागल श्रीनाथ शामिल हैं।