फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Clarke thought it was April fools joke In June after appointed officer in order of Australia

'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित हुए माइकल क्लार्क, कहा- लगा जैसे कोई जून में अप्रैल फूल बना रहा

Mon, 08 Jun 2020 02:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 08 Jun 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Michael Clarke thought it was April fools joke In June after appointed officer in order of Australia
माइकल क्लार्क - फोटो : getty

ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान माइकल क्लार्क को सोमवार को 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित किया गया। इस तरह से वह एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ जैसे पूर्व कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

विज्ञापन


क्लार्क की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में वर्ल्ड कप खिताब जीता था, उन्हें ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के सामान्य डिवीजन में अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह एक तरह का सम्मान है, जो कि किसी उपलब्धि या सेवा के लिए दिया जाता है। 
विज्ञापन


इस समाचार पर प्रतिक्रिया करते हुए क्लार्क ने चैनल 9 से कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा कि कोई मुझे जून में अप्रैल फूल बना रहा है। मैं बहुत हैरान हूं, लेकिन साथ ही बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के जिन अन्य कप्तानों को यह सम्मान मिला है उनमें बॉबी सिम्पसन, बॉर्डर, मार्क टेलर, स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग शामिल हैं। क्लार्क को एक खिलाड़ी के तौर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया।


इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने 2015 में वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद संन्यास ले लिया था। उन्होंने 115 टेस्ट में 8643 रन, 245 वन-डे में 7981 रन और 34 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 488 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed