फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   michael clarke may be out form his captainship after world cup

वर्ल्ड कप के बाद क्लार्क को किस बात का है डर?

Tue, 03 Feb 2015 09:04 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Feb 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
michael clarke may be out form his captainship after world cup

वर्ल्ड कप 2015 का बिगुल बजने में अब सिर्फ 12 दिन रह गए है। इस बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए एक प्लस प्वाइंट यह है कि उन्हें 23 साल बाद अनुकूल वातावरण में वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन


इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार भी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी अपनी टीम को पांचवी बार विश्व विजेता बनाने का सपना पूरा कर सकते है।
विज्ञापन


इस साल वर्ल्ड कप में माइकल क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवैल, जेम्स फॉकनर, मिशेल जॉनसन और शेन वॉटसन जैसे मैच जीताऊ खिलाड़ी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हाल ही में चोट से उबरकर टीम में वापसी करने उतरे माइकल क्लार्क की मुश्किलें कम नहीं हुई है। पहले उन पर वर्ल्ड कप में वापसी करने की चुनौती थी। अब ऐसा सुनने में आया है कि वर्ल्ड कप के बाद उनकी कप्तानी जा सकती है। इस बात का उन्होंने खुद खुलासा किया.....

क्लार्कः स्मिथ की कप्तानी में खेलने को तैयार हूं

michael clarke may be out form his captainship after world cup

हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि उन्हें युवा स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में खेलने में कोई परहेज नहीं है।

एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान क्लार्क ने कहा, "हां, मैं स्मिथ की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हूं। मैं स्मिथ की स्थितियों को समझता हूं क्योंकि जब मीडिया रिकी पोंटिंग को संन्यास दिलाने के पीछे पड़ा था तब मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। इससे मेरे और स्मिथ के रिश्तों में किसी तरह की खराबी नहीं आएगी क्योंकि हम दोनों लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे।"

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पिछले मैचों में स्मिथ के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई सदस्यों का कहना है कि वर्ल्ड कप के बाद स्मिथ को टीम का नियमित कप्तान नियुक्त कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed