{"_id":"30ee72f39dc5e465d37d263243fbabc8","slug":"michael-clarke-ca-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लार्क ने किया कुछ ऐसा, मिली चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लार्क ने किया कुछ ऐसा, मिली चेतावनी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Nov 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइकल क्लार्क की तुनकमिजाजी जगजाहिर है। ऐसे में ही एक मामले में उन्हें चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क को एक घरेलू मैच में अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिए चेतावनी दी गई है। क्लार्क तस्मानिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच में न्यू साउथवेल्स की कप्तानी कर रहे थे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा कि एक बल्लेबाज को लगभग जमीन छूते कैच पर संदेह का लाभ देते हुए अंपायर ने नॉटआउट करार दिया।
इसके बाद क्लार्क ने नाराजगी में 'टी' का चिह्न बनाया, जिसके मायने हैं कि तीसरे अंपायर द्वारा फैसले की समीक्षा की जाए।
शेफील्ड शील्ड मैचों में तीसरा अंपायर नहीं होता है। खिलाड़ियों की आचार संहिता के तहत यदि कोई खिलाड़ी 'टी' का चिह्न बनाता है तो उसे अंपायर के फैसले पर असंतोष माना जाएगा।
विज्ञापन
मैच रेफरी डरेल हार्पर ने क्लार्क को चेतावनी दी। क्लार्क का पिछले 18 महीने में यह पहला अपराध था।