फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael clarke backs Rohit Sharma After defeat in WTC 2023, says don't judge him over a defeat

Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा के समर्थन में उतरे विश्व विजेता कप्तान, बोले- एक हार से आकलन ठीक नहीं

Tue, 20 Jun 2023 05:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 05:54 PM IST
सार

माइकल क्लार्क का कहना है कि रोहित शर्मा मौजूदा समय में भारतीय टीम की कप्तानी के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं। एक मैच में हार के आधार पर उनकी कप्तानी का आकलन ठीक नहीं है।
 

विज्ञापन
Michael clarke backs Rohit Sharma After defeat in WTC 2023, says don't judge him over a defeat
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी लगातार सवालों के घेरे में रही है। वह दो मौकों पर टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी दिलाने में नाकाम रहे हैं। इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान के रूप में नए विकल्प की तलाश पर काफी बातें हो रही हैं। कई लोगों का मानना है कि रोहित की जगह किसी युवा खिलाड़ी को टेस्ट टीम की कमान दे दी जानी चाहिए, जो 2025 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम को खिताब दिलाने की क्षमता रखता हो। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा का समर्थन किया है। 2015 विश्व कप जीतने वाले कप्तान ने कहा कि एक मैच से किसी खिलाड़ी की काबिलियत नहीं आंकी जानी चाहिए।
विज्ञापन


क्लार्क ने कहा "मुझे रोहित पर अभी भी विश्वास है, मुझे लगता है वह एक अच्छे कप्तान हैं। मुझे उनकी आक्रामक सोच पसंद है, वह जितने सकारात्मक दिखते हैं, उतने हैं भी। उन्हें एक कप्तान के तौर पर कई सफलताएं मिलीं हैं, जिसमें पांच बार आईपीएल का खिताब भी शामिल हैं। सिर्फ इसलिए की भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप नहीं जीत सका, इसका यह मतलब नहीं कि रोहित भारत का नेतृत्व नहीं कर सकते। आप यह भूल रहे हैं कि भारत लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचा, यह दिखाता है कि भारत ने पिछले चार वर्षों में किस तरह टेस्ट क्रिकेट खेला है। यह काफी अहम समय है और भारत को अपनी टीम में स्थिरता देखना चाहिए, क्योंकि वनडे विश्व कप भी आने वाला है।" 
विज्ञापन


माइकल क्लार्क का मानना है कि लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइलन में पहुंचना खुद में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा "रोहित ने कप्तानी लेने के बाद से भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है और एक बल्लेबाज को तौर पर भी अच्छा किया है, चाहे वह पिछली सीरीज में शतक ही क्यों ना हो। एक फाइनल की हार उनको बुरा कप्तान नहीं बनाती और ना ही भारत को एक बुरी टीम, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना आसान नहीं हैं। इसका यह मतलब है कि भारत ऐसी इकलौती टीम थी, जिसने पिछले चार साल में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करना सराहनीय है और मैं आग्रह करुंगा की कोई भी निर्णय लेने से पहले आप इन सभी चीजों को भी ध्यान में रखें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


माइकल क्लार्क एशेज को लेकर भी बेहद ही उत्साहित हैं। क्लार्क ने कहा "एशेज की भी एक बेहतरीन शुरुआत हुई है, दोनों ही टीम काफी अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेल रहीं हैं, और ऐसी शानदार सीरीज में इसकी उम्मीद भी की जाती है। इंग्लैंड लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है और ऑस्ट्रेलिया को इससे लड़ने का तरीका ढूंढना होगा। यह एक बेहतरीन सीरीज होने वाली है और बेशक मैं ऑस्ट्रेलिया का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed