फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Atherton believes that pacers are biggest strength of Indian cricket team vs Steve smith on Australia tour

दुनिया की निगाहें भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, स्मिथ से किस तरह निपटेगी पेस बैटरी

Sat, 27 Jun 2020 12:51 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Jun 2020 12:51 AM IST
सार

माइकल आथर्टन ने कहा- मुझे लगता है कि खेल तब बेहतर बन जाता है जब उसे कुछ ऐसे लोग खेल रहे हों जिनके खेलने का तरीका पूरी तरह से भिन्न हो।

विज्ञापन
Michael Atherton believes that pacers are biggest strength of Indian cricket team vs Steve smith on Australia tour
मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जब 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गया था तो स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर एक साल का प्रतिबंध झेल रहे थे। भारत ने यह श्रृंखला 2-1 से जीतकर पहली बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर श्रृंखला अपने नाम की थी।  अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारत इस साल के आखिर में जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगा तो उसके तेज गेंदबाज स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाज के लिए क्या रणनीति बनाते हैं।

विज्ञापन


आथर्टन ने सोनी टेन के कार्यक्रम में कहा, 'मैं यह देखने के लिए बेहद उत्सुक रहूंगा कि भारत उसके (स्मिथ) लिए कैसी रणनीति बनाता है। उसकी बल्लेबाजी का अलग तरीका है। वह अपरंपरागत है, लेकिन मैं उसकी बल्लेबाजी देखने का आनंद लेता हूं।'
विज्ञापन


आथर्टन ने हालांकि कहा कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसे अच्छे तेज गेंदबाजों की उपस्थिति में मुकाबला बराबरी का बन गया है। उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट प्रशंसक जिस वजह से उम्मीद करेंगे वह उसका मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है। अच्छे तेज गेंदबाजी आक्रमण के बिना ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज करना बेहद मुश्किल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आथर्टन का इसके साथ ही मानना है कि रोहित शर्मा स्ट्रोक खेलने की अपनी क्षमता के कारण ऑस्ट्रेलिया की उछाल वाली पिचों पर सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'भारतीय बल्लेबाजों को देखने में मुझे इसलिए आनंद आता है क्योंकि वे मुझे बेहद नैसर्गिक लगते हैं। उन पर कोई तकनीकी अपनाने के लिए दबाव नहीं बनाया जाता है, इसके लिए रोहित शर्मा से बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed