फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs UPW WPL Highlights: Bangalore vs Mumbai Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi

UP vs MI: हीली मैथ्यूज के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती मुंबई, यूपी को छह विकेट से हराया, अमेलिया कर भी चमकीं

Thu, 06 Mar 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Mar 2025 11:07 PM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.3 ओवर में चार विकेट पर 153 रन बनाए और मैच जीत लिया। 

विज्ञापन
MI vs UPW WPL Highlights: Bangalore vs Mumbai Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स - फोटो : WPL-X

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। महिला प्रीमियर लीग का 16वां मैच गुरुवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.3 ओवर में चार विकेट पर 153 रन बनाए और मैच जीत लिया। 
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
मुंबई इंडियंस ने इस जीत से अपने नेट रन रेट में इजाफा किया और वह आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वह शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से दो अंक पीछे है और उसका एक मैच भी बचा है। उसके पास शीर्ष पर पहुंचकर फाइनल में सीधे जगह बनाने का मौका है। डब्ल्यूपीएल में शीर्ष टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीम एलिमिनेटर खेलती हैं। यह यूपी वारियर्स की लगातार तीसरी हार थी जिससे वह चार अंक लेकर निचले स्थान पर बरकरार है।

महिला प्रीमियर लीग 2025 की अंक तालिका
टीम मैच  जीते  हारे  अंक  नेट रन रेट 
दिल्ली कैपिटल्स (Q) 7 5 2 10 0.482
मुंबई इंडियंस  6 4 2 8 0.267
गुजरात जाएंट्स  6 3 3 6 0.357
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  6 2 4 4 -0.244
यूपी वॉरियर्स 7 2 5 4 -0.785
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रंट ने डब्ल्यूपीएल में पूरे किए 800 रन
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल (55 रन) के अर्धशतक से शानदार शुरुआत करने वाली यूपी वारियर्स अमेलिया कर (38 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 150 रन ही बना सकी। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने केर की शानदार गेंदबाजी के बाद उन्हें इस सत्र में पहली बार पारी के आगाज के लिए भेजा था लेकिन वह 10 रन बनाकर आउट हो गईं और इस मौके का फायदा नहीं उठा सकीं।नैट सिवर ब्रंट (37 रन, 23 गेंद, सात चौके) ने मैथ्यूज का अच्छा साथ निभाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 गेंद में 92 की साझेदारी निभाकर जीत की नींव रखी। ब्रंट ने इस दौरान डब्ल्यूपीएल में 800 रन भी पूरे किए और वह ऐसा करने वाली चौथी बल्लेबाज बनी। 
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने 14 गेंद के अंदर तीन विकेट झटके
इससे पहले यूपी वारियर्स ने जॉर्जिया (33 गेंद,12 चौके) और सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस (28 रन, तीन चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 74 रन की भागीदारी से अच्छी शुरूआत की। पर लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने से उसके लिए फिर कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। अपना दूसरा ही डब्ल्यूपीएल मैच खेल रही जॉर्जिया ने कर पर लगातार तीन चौके जड़ डाले। हीली मैथ्यूज ने हैरिस को आउट करके नियमित अंतराल पर विकेट लेने की शुरूआत की। फिर मुंबई इंडियंस ने 14 गेंद के अंदर तीन विकेट झटक लिए। अमेलिया कर मुंबई इंडियंस की सबसे सफल गेंदबाज रही, उन्होंने अपनी ‘रॉंग उन’ गेंद पर किरण नवगिरे के रूप में पहला विकेट झटका।

अमेलिया कर ने की शानदार गेंदबाजी
यूपी वारियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा एक छोर पर डटी रहीं लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। उन्होंने 25 गेंद में दो चौके से नाबाद 27 रन का योगदान दिया। सोफी एक्लेस्टोन ने निचले क्रम में 11 गेंद में तीन चौके से 16 रन बनाए। कर ने अंतिम ओवर में दो विकेट चटकाये और अपने चार ओवर में 38 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। यह उनका डब्ल्यूपीएल में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मैथ्यूज ने 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ब्रंट ने जॉजिया को अपना शिकार बनाया और परुणिका सिसोदिया को एक-एक विकेट मिला। यूपी वारियर्स ने अंतिम 12.1 ओवर में महज 76 रन पर नौ विकेट गंवाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
मुंबई इंडियंस :
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, सजीवन सजना, जी कमालिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, पारुनिका सिसोदिया।

यूपी वॉरियर्स : ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, जॉर्जिया वोल, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), चिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, गौहर सुल्ताना, क्रांति गौड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed