{"_id":"660aeda838dc8d7ca8007296","slug":"mi-vs-rr-ipl-2024-fan-entered-into-ground-and-hugged-rohit-sharma-and-ishan-kishan-in-wankhede-video-2024-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs RR VIDEO: मुंबई में मैदान में घुसा रोहित का फैन, हिटमैन पहले चौंके फिर गले लगाया, ईशान से भी की मुलाकात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs RR VIDEO: मुंबई में मैदान में घुसा रोहित का फैन, हिटमैन पहले चौंके फिर गले लगाया, ईशान से भी की मुलाकात
Mon, 01 Apr 2024 10:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:54 PM IST
सार
अचानक से किसी के उनके पास पहुंचते ही रोहित आवाज सुनकर चौंक गए और दूर हटने लगे। हालांकि, फैन को देखकर वह रुके और फिर उसे गले लगाया। इसके बाद ईशान उस फैन से कुछ कहते दिखे।
विज्ञापन
फैन ने रोहित और ईशान को गले लगाया
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, मुंबई की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 125 रन ही बना सकी। इसके बाद जब मुंबई की टीम गेंदबाजी के लिए आई तो एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंच गया। इस दौरान मैच कुछ देर के लिए रुका रहा।
विज्ञापन
फील्डिंग के दौरान घटी घटना
दरअसल, मुंबई की फील्डिंग के दौरान एक फैन दौड़ते हुए स्लिप में फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा के पास जा पहुंचा। रोहित उस वक्त फील्ड सेट कर रहे थे। अचानक से किसी के उनके पास पहुंचते ही वह आवाज सुनकर चौंक गए और दूर हटने लगे। हालांकि, फैन को देखकर वह रुके और फिर उसे गले लगाया। इसके बाद ईशान उस फैन से कुछ कहते दिखे। हालांकि, फैन ने उन्हें भी गले लगा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा
दोनों क्रिकेटर से मिलने के बाद वह फैन खुशी के साथ दोनों हाथ ऊपर कर वापस लौटने लगा। तभी सुरक्षाकर्मियों ने आकर उसे पकड़ा और स्टेडियम के बाहर ले गए। हालांकि, इसने सुरक्षाकर्मियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी फैन का इतनी आसानी से सुरक्षा में सेंध लगाना खतरनाक हो सकता है। इस सीजन रोहित की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। हार्दिक को मुंबई की कप्तानी दिए जाने से फैंस नाराज हैं और वह रोहित को फिर से कप्तानी देने की मांग कर रहे हैं। मुंबई का इस सीजन प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है और टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है।
A fan entered into the ground & hugged Rohit Sharma in Wankhede...!!!! pic.twitter.com/YvhuB6pT6i
— MI Fans Army™ (@MIFansArmy) April 1, 2024
A fan entered into the ground & hugged Rohit Sharma in Wankhede...!!!!pic.twitter.com/tWDVtfQYmD
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 1, 2024
सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा
दोनों क्रिकेटर से मिलने के बाद वह फैन खुशी के साथ दोनों हाथ ऊपर कर वापस लौटने लगा। तभी सुरक्षाकर्मियों ने आकर उसे पकड़ा और स्टेडियम के बाहर ले गए। हालांकि, इसने सुरक्षाकर्मियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी फैन का इतनी आसानी से सुरक्षा में सेंध लगाना खतरनाक हो सकता है। इस सीजन रोहित की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। हार्दिक को मुंबई की कप्तानी दिए जाने से फैंस नाराज हैं और वह रोहित को फिर से कप्तानी देने की मांग कर रहे हैं। मुंबई का इस सीजन प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है और टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच में क्या हुआ?
बोल्ट ने रोहित को आउट किया
- फोटो : IPL
राजस्थान बनाम मुंबई मैच की बात करें तो एमआई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 20 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। मुंबई के शीर्ष चार बल्लेबाजों में से तीन खाता भी नहीं खोल सके। रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस खाता नहीं खोल सके। वहीं, ईशान किशन 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक के बीच 62 रन की साझेदारी हुई। हार्दिक 21 गेंद में 34 रन और तिलक 29 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पीयूष चावला तीन रन, टिम डेविड 17 रन और गेराल्ड कोएत्जी चार रन बनाकर आउट हुए। बुमराह आठ रन और आकाश मधवाल चार रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, नांद्रे बर्गर को दो विकेट मिले। आवेश खान को एक विकेट मिला।