फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs RR: Fans irritated after seeing Hardik Pandya during toss, booed; Rohit Sharma Cheered by Fans IPL 2024

MI vs RR: टॉस के दौरान हार्दिक को देख चिढ़े फैंस, हूटिंग की; रोहित प्रैक्टिस के लिए आए तो दर्शकों ने किया चीयर

Mon, 01 Apr 2024 11:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Apr 2024 11:47 PM IST
सार

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और यह फैसला राजस्थान के गेंदबाजों ने सही साबित किया। 20 रन पर मुंबई के चार विकेट गिर गए थे।

विज्ञापन
MI vs RR: Fans irritated after seeing Hardik Pandya during toss, booed; Rohit Sharma Cheered by Fans IPL 2024
संजय ने हार्दिक का बचाव किया - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 का 14वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसनें सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, टॉस के दौरान जब कप्तान हार्दिक प्रेजेंटर के पास पहुंचे तो फैंस की ओर से उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा। नाराज फैंस ने हार्दिक को बू किया। इस पर प्रेजेंटर संजय मांजरेकर ने टॉस के दौरान कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

फैंस द्वारा हूटिंग किए जाने पर संजय मांजरेकर ने कहा- दो कप्तान मेरे साथ हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या। उनके लिए कृपया तालियां बजाएं।' इसके बाद मांजरेकर ने कहा- बिहेव यानी तमीज से। मांजरेकर के इस बयान के बाद हार्दिक मुस्कुराते दिखे। वहीं, टॉस के दौरान ही जब कैमरामैन ने मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे रोहित की तरफ स्क्रीन किया तो फैंस ने जोरदार चीयर किया और खूब शोर किया। दरअसल, फैंस हार्दिक को मुंबई का कप्तान नियुक्त किए जाने से नाराज हैं। उन्होंने रोहित को दोबारा कप्तान बनाने की मांग की थी, लेकिन इस साल टीम हार्दिक की ही कप्तानी में उतरी है। वहीं, कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे जिसमें हार्दिक रोहित को फील्डिंग पोजिशन पर जाने की सलाह देते दिखे थे। इससे सोशल मीडिया पर चर्चा और पुरजोर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और यह फैसला राजस्थान के गेंदबाजों ने सही साबित किया। 20 रन पर मुंबई के चार विकेट गिर गए थे। मुंबई इंडियंस के शीर्ष चार में से तीन खाता भी नहीं खोल सके। रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस खाता नहीं खोल सके। ईशान किशन 16 रन बनाकर आउट हुए। बोल्ड ने शीर्ष चार में से तीन विकेट रहे। वहीं, ईशान को नांद्र बर्गर ने आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed