फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs RR Analysis ipl 2022 Rajasthan bowling superhit Mumbai missed Suryakumar yadav know the turning point of the match

MI vs RR Analysis: राजस्थान की गेंदबाजी सुपरहिट, मुंबई को खली सूर्यकुमार की कमी, जानें मैच के टर्निंग पॉइंट

Sat, 02 Apr 2022 09:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 02 Apr 2022 09:04 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए लगातार दूसरे मैच में तीसरे क्रम के बल्लेबाज ने रन नहीं बनाए। अनमोलप्रीत सिंह चार गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पिछले मैच में आठ रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव इसी क्रम पर खेलते हैं।

विज्ञापन
MI vs RR Analysis ipl 2022 Rajasthan bowling superhit Mumbai missed Suryakumar yadav know the turning point of the match
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई इंडियंस की टीम अपने पुराने अंदाज में खेल रही है। आईपीएल के शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन के रिकॉर्ड को उसने कायम रखा है। शनिवार (दो अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसे हाल का सामना करना पड़ा। सीजन में दो मैचों में उसकी ये दूसरी हार है। पिछले कई आईपीएल में शुरुआती मैचों में मुंबई की टीम हारती है और फिर वापसी करती है। जोस बटलर के शानदार शतक और युजवेंद्र चहल की कमाल की गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है।
विज्ञापन


मैच के टर्निंग पॉइंट
1.
जोस बटलर ने बेसिल थम्पी के ओवर में 26 रन बनाए। यह पारी का चौथा और बेसिल का पहला ओवर था। बटलर ने दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर छक्का, पांचवीं गेंद पर चौका और छठी गेंद पर छक्का लगाया। बटलर को यही से लय मिल गया और उन्होंने शतक ठोक दिया।
विज्ञापन


2. शिमरॉन हेटमायर ने 17वें ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के साथी कीरोन पोलार्ड को धो दिया। हेटमायर ने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका, चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। पोलार्ड के इस ओवर में कुल 26 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर में विकेट लेकर मैच को पूरी तरह से पलट दिया। मुंबई की टीम 136 रन बना चुकी थी। उसे जीत के लिए पांच ओवर में 58 रन बनाने थे। आईपीएल में आखिरी ओवरों में इतने रन आमतौर पर बन जाते हैं। चहल ने पहली गेंद पर टिम डेविड और दूसरी गेंद पर डैनियल सैम्स को आउट किया।

संजू सैमसन और रोहित शर्मा (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

मुंबई को खली सूर्यकुमार यादव की कमी
मुंबई इंडियंस की टीम के लिए लगातार दूसरे मैच में तीसरे क्रम के बल्लेबाज ने रन नहीं बनाए। अनमोलप्रीत सिंह चार गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पिछले मैच में आठ रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव इसी क्रम पर खेलते हैं। उन्होंने पिछले कुछ सीजन में इस नंबर पर उतरकर मुंबई की पारी को आगे बढ़ाया है। वे धैर्य के अलावा तेजी से भी रन बनाने में सक्षम हैं। उनकी कमी मुंबई की टीम को खल रही है।

कीरोन पोलार्ड की बड़ी गलती
पोलार्ड ने आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी की। उनके ऊपर मुंबई को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्होंने टेस्ट के अंदाज में बल्लेबाजी की। पोलार्ड ने अगर जीत की कोशिश करते तो मुंबई की टीम करीब पहुंचती। अगर जीत नहीं भी मिलती तो रनरेट में ज्यादा गिरावट नहीं आती। टूर्नामेंट के आखिरी समय में रनरेट काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। पिछले आईपीएल में मुंबई की टीम रनरेट के कारण ही प्लेऑफ में नहीं जा सकी थी।


कीरोन पोलार्ड (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

राजस्थान के लिए मैच में क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
 जोस बटलर ने दिखा दिया है कि क्यों वे टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक हैं। उनके अलावा संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर ने लगातार दूसरे मैच में बेहतरीन पारी खेली। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन शानदार गेंदबाजी की और विकेट चटकाए। फिल्डिंग में भी टीम पिछले मैच की तुलना में बेहतर नजर आई। बटलर ने 22 मीटर पीछे की ओर दौड़ लगाकर शानदार कैच लपका।

नकारात्मक पक्ष: टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। छह बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया। इनमें यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और रियान पराग भी शामिल हैं। गेंदबाजी में नवदीप सैनी को पहली बार मौका मिला। उन्होंने विकेट तो लिए, लेकिन महंगे साबित हुए। उन्होंने 12 की इकॉनमी से रन दिए।

जोस बटलर (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

मुंबई इंडियंस के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने पुराने रंग में दिखे। शुरू में थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन बाद में शानदार वापसी की। चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने 4.20 की इकॉनमी से रन दिए। बल्लेबाजी में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाया। तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। किशन ने 54 रन बनाए। 15.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले ईशान ने पिछले मैच में भी अर्धशतक लगाया था।


नकारात्मक पक्ष: बल्लेबाजों ने टीम को सबसे ज्यादा निराश किया। किशन और तिलक को छोड़कर सबने खराब प्रदर्शन किया।  अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड और डैनियल सैम्स लगातार दूसरे मैच में फेल रहे। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 10 रन बना सके। गेंदबाजी में बेसिल थंपी को एक ही ओवर में मिला और उसमें 26 रन दे दिए। मुरुगन अश्विन और कीरोन पोलार्ड काफी महंगे साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed