फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs RCB WPL Highlights Report Mumbai vs Bangalore Match Summary Result Records Points Table News in Hindi

WPL 2025: फाइनल में सीधे पहुंचने से चूकी MI, राह का कांटा बनी RCB, अब खेलना होगा गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर

Tue, 11 Mar 2025 11:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 11 Mar 2025 11:19 PM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में मुंबई निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 188 रन बना सकी। 

विज्ञापन
MI vs RCB WPL Highlights Report Mumbai vs Bangalore Match Summary Result Records Points Table News in Hindi
आरसीबी बनाम मुंबई - फोटो : WPL-X

विस्तार

स्नेह राणा और किम गार्थ की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 11 रन से हरा दिया। मंगलवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में मुंबई निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 188 रन बना सकी। 
विज्ञापन

मुंबई ने गंवाया फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करने का मौका
इस हार के साथ हरमनप्रीत कौर की पलटन फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करने से चूक गई। अब उन्हें गुजरात जाएंट्स के खिलाफ गुरुवार को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है। इस मैच में जीतने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। बता दें कि, मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम 10 अंक और +0.396 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर रही। दिल्ली ने आठ में से पांच मैच जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग 2025 की अंक तालिका

टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट 
दिल्ली कैपिटल्स (Q) 8 5 3 10 0.396
मुंबई इंडियंस 8 5 3 10 0.192
गुजरात जाएंट्स  8 4 4 8 0.228
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  8 3 5 6 -0.196
यूपी वॉरियर्स  8 3 5 6 -0.624
विज्ञापन

सिवर ब्रंट के अलावा नहीं चला मुंबई का कोई बल्लेबाज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब हुई। 32 के स्कोर पर टीम ने दो विकेट गंवाए। स्नेह राणा ने हीली मैथ्यूज (19) और अमेलिया कर (9) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा नेट सिवर ब्रंट ने संभाला। एक छोर पर खड़ीं ब्रंट टीम को धीरे-धीरे लक्ष्य की तरफ ले जा रही थीं लेकिन बाकी बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपना विकेट गंवा रहे थे। 32 वर्षीय ऑलराउंडर ने 35 गेंदों में 69 रन बनाए। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिल सकीं। मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने 20, अमनोजत ने 17, यास्तिका भाटिया ने चार, सजीवन सजना ने 23, जी कमालिनी ने छह, संस्कृति ने 10 रन बनाए। वहीं, शबनम इस्माइल और परुनिका सिसोदिया क्रमश: चार और बिना खाता खोले नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए स्नेह राणा ने तीन विकेट लिए जबकि किम गार्थ और एलिस पेरी को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, हेदर ग्राहम और जॉर्जिया वेयरहम को एक-एक विकेट मिला।

आरसीबी के बल्लेबाजों ने किया मुंबई के गेंदबाजों को परेशान
इस मुकाबले में सब्बिनेनी मेघना और स्मृति मंधाना ने आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई। हीली मैथ्यूज ने मेघना को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान मंधाना को एलिस पेरी का साथ मिला। दोनों ने 100 का आंकड़ा छूने के लिए 49 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी निभाई, जिसे अमेलिया कर ने तोड़ा। उन्होंने मंधाना को शबनम इस्माइल के हाथों कैच कराया। वह 37 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। आरसीबी के लिए इस मैच में ऋचा घोष ने 36 रन बनाए। वहीं, एलिस पेरी 49 और जॉर्जिया वेयरहम 31 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने दो और अमेलिया कर ने एक विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed