{"_id":"69daa8f8557be5b36208682f","slug":"mi-vs-rcb-ipl-2026-20th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs RCB Playing 11: वानखेड़े में मुंबई और आरसीबी की टक्कर, रोहित-विराट पर रहेंगी नजरें; जानिए संभावित-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs RCB Playing 11: वानखेड़े में मुंबई और आरसीबी की टक्कर, रोहित-विराट पर रहेंगी नजरें; जानिए संभावित-11
Sun, 12 Apr 2026 01:33 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:33 AM IST
सार
MI vs RCB Playing 11 Today Prediction : मुंबई इंडियंस और आरसीबी दोनों टीमें करारी हार के बाद वापसी की तलाश में हैं, जहां मुंबई की गेंदबाजी चिंता का विषय है जबकि आरसीबी संतुलित नजर आ रही है। यह मुकाबला तय करेगा कि कौन सी टीम दबाव से जल्दी उबरकर फिर से जीत की राह पर लौटती है।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम मुंबई
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएदा। दोनों टीमें राजस्थान रॉयल्स से मिली करारी हार के बाद आमने-सामने हैं। गुवाहाटी में मिली उस हार ने दोनों टीमों को झकझोर दिया है, और अब वानखेड़े में वे वापसी की तलाश में उतरेंगी। मुंबई ने सीजन की धीमी शुरुआत की है और तीन मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी दो जीत के बाद पहली हार झेल चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए मोमेंटम वापस पाने का मौका है।
विज्ञापन
Trending Videos
दीपक चाहर-हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
मुंबई की चिंता
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी समस्या उनकी गेंदबाजी रही है। टीम ने तीन मैचों में सिर्फ 10 विकेट लिए हैं और उनका पूरा अटैक काफी हद तक जसप्रीत बुमराह पर निर्भर नजर आता है। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे पावरप्ले गेंदबाज भी अब तक असरदार नहीं रहे हैं। बल्लेबाजी में बड़े नाम जरूर हैं, लेकिन टीम में नई पीढ़ी का वह एक्स-फैक्टर नहीं दिख रहा जो बाकी टीमों में नजर आ रहा है।

विराट कोहली
- फोटो : IPL
आरसीबी का संतुलन
आरसीबी के लिए राजस्थान के खिलाफ मिली हार एक चेतावनी जरूर थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की गहराई भी उसी मैच में सामने आई, जब टीम ने 11वें ओवर में छह विकेट गिरने के बावजूद 200 का आंकड़ा पार किया। जोश हेजलवुड की वापसी गेंदबाजी के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि कुछ गेंदबाज महंगे साबित हुए, लेकिन टीम का ओवरऑल संतुलन अभी भी मजबूत दिखता है।

रजत पाटीदार-टिम डेविड
- फोटो : IANS
नजरें इन खिलाड़ियों पर
इस मुकाबले में खास नजर ट्रेंट बोल्ट और टिम डेविड पर रहेगी। बोल्ट पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए और अपनी लय से दूर नजर आए, जबकि टिम डेविड डेथ ओवर्स में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। खास बात यह है कि डेविड पहले मुंबई का हिस्सा थे, ऐसे में वह अपने पुराने टीम के खिलाफ खुद को साबित करना चाहेंगे।

पिच और हालात
वानखेड़े स्टेडियम में रात के मुकाबलों में ओस बड़ी भूमिका निभाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। हाल के मैचों में यहां चेज करने वाली टीमों को थोड़ी बढ़त मिली है और रन रेट भी दूसरी पारी में ज्यादा रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

मुंबई बनाम आरसीबी
- फोटो : ANI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट/कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह/मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
हम यहां आपको मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का मैच 12 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।