फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs RCB IPL 2025 Mumbai Indians Pacer Jasprit Bumrah Comeback after 92 days Check his records & Stats

MI vs RCB: 92 दिन बाद मैदान पर वापस लौटे जसप्रीत बुमराह, रोहित की भी हुई वापसी; आरसीबी ने नहीं किया कोई बदलाव

Mon, 07 Apr 2025 07:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Apr 2025 07:27 PM IST
सार

बुमराह को चार जनवरी को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि इस मैच के जरिए जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें अश्विनी कुमार की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया।

विज्ञापन
MI vs RCB IPL 2025 Mumbai Indians Pacer Jasprit Bumrah Comeback after 92 days Check his records & Stats
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 92 दिन मैदान पर वापस लौटे। बुमराह चोट के कारण इस साल जनवरी से ही बाहर चल रहे थे और हाल ही में मुंबई टीम के साथ जुड़े थे। बुमराह की उपलब्धता की पुष्टि रविवार को मुख्य कोच माहेला जयर्वधने ने कर दी थी और कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान यह कहकर महज औपचारिकता पूरी कर दी कि जस्सी (बुमराह) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन

मुंबई ने चुनी गेंदबाजी 
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि इस मैच के जरिए जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें अश्विनी कुमार की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: KKR vs LSG Playing 11:  केकेआर-लखनऊ के बीच मैच में नरेन और दिग्वेश के बीच होगा मुकाबला, पंत पर होगी नजरें
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह की वापसी से मजबूत हुई मुंबई
मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल 2025 में चार मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता और तीन हारे हैं। बुमराह की अनुपस्थिति में सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार को डेब्यू कराया गया था। बुमराह की अनुपस्थिति में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे थे और कप्तान हार्दिक पांड्या लाइन-अप में अन्य सीम-गेंदबाजी विकल्प हैं। बुमराह की वापसी से यह गेंदबाजी लाइन अप और मजबूत हो गया है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी चोट 
बुमराह को चार जनवरी को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे जिसे भारत ने जीता था। मार्च 2023 में बुमराह की पीठ की सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, तब से लेकर जनवरी 2025 तक वह लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्हें काफी गेंदबाजी करनी पड़ी। ऐसे में वही समस्या दोबारा उत्पन्न हुई। अब वह फिर से मैदान पर लौट गए हैं। बुमराह ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलकर ही आईपीएल में डेब्यू किया था और वह तभी से इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने इस लीग में अब तक 133 मैचों में 165 विकेट लिए हैं।

फिर इम्पैक्ट की सूची में शामिल रोहित
रोहित भले ही टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। रोहित एक बार फिर इम्पैक्ट प्लेयर की सूची में शामिल हैं। यानी वह फील्डिंग के लिए नहीं उतरेंगे और मुंबई की पारी के दौरान जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। रोहित लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। हार्दिक ने टॉस के दौरान बताया था कि रोहित को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लग गई है जिस कारण वह उस मैच में नहीं खेल सके थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'दिल्ली से हूं', विवादित जश्न पर दिग्वेश राठी ने दिया चौंकाने वाला बयान, झेल चुके BCCI की कार्रवाई    

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed