{"_id":"64437abbf0a88086ab058b4d","slug":"mi-vs-pbks-ipl-2023-31st-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs PBKS Playing 11: पंजाब के खिलाफ मुंबई की नजर लगातार चौथी जीत पर, शिखर धवन के खेलने पर संशय बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs PBKS Playing 11: पंजाब के खिलाफ मुंबई की नजर लगातार चौथी जीत पर, शिखर धवन के खेलने पर संशय बरकरार
Sat, 22 Apr 2023 02:20 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:20 PM IST
सार
MI vs PBKS Playing 11 Prediction Today Match: इस मैच में सबकी नजर महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर होगी। इस तेज गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (22 अप्रैल) को आमने-सामने होंगी। मुंबई की नजर पंजाब के खिलाफ लगातार चौथी जीत हासिल करने पर होगी। इस मैच में सबकी नजर महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर होगी। इस तेज गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
चोट के कारण इस सीजन से बाहर हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में अर्जुन से पारी का पहला ओवर डलवाया था। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें पारी का आखिरी ओवर भी दिया जहां हैदराबाद को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। लेकिन अर्जुन ने पांच रन देकर टीम को 14 रन से जीत दिलाई थी। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के रूप में आईपीएल में अपना पहला विकेट भी हासिल किया। उन्होंने 2.5 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया था।

ईशान किशन
- फोटो : IPL/BCCI
ग्रीन, किशन और तिलक भी फॉर्म में
मुंबई के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, इशान किशन और तिलक वर्मा भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। ग्रीन ने हैदराबाद के खिलाफ 40 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया था। वह मैन ऑफ द मैच बने थे। उनके अलावा किशन ने केकेआर के खिलाफ 25 गेंदों में 58 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी। वहीं, तिलक भी छोटी-छोटी उपयोगी पारी खेलते आ रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ मुंबई को शुरुआती विकेट दिला रहे हैं, जबकि उनका अच्छा साथ अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला विकेट लेकर देते हैं।
खल रही शिखर की कमी
पंजाब की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कप्तान शिखर धवन का कंधे में चोट के कारण इस मैच भी खेलना मुश्किल है। उन्हें ठीक होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। ऐसे में धवन की कमी टीम को खल रही है। उनकी जगह कप्तानी संभाल रहे इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन अपनी कप्तानी और प्रदर्शन से इस सीजन में अच्छा नहीं कर पाए हैं। उनके अलावा टीम की बल्लेबाजी भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने पंजाब को उसके घर में हराया था जिसमें बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया था। आरसीबी ने पंजाब के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए चार विकेट पर 174 रन बनाए थे। फिर पंजाब को 150 रन पर समेट दिया था। प्रभसिमरन सिंह (46) और जितेश शर्मा (41) ही आरसीबी के गेंदबाजों का कुछ सामना कर पाए थे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल बधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
पंजाब किंग्स: अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर।