फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs LSG IPL 2022 37th Match Preview and Other Updates know all records

MI vs LSG: लखनऊ से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, राहुल की निगाहें टॉप चार में जगह बनाने पर

Sun, 24 Apr 2022 12:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 12:13 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ को हराकर पिछली हार का बदला लेना चाहेगी और इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। वहीं लखनऊ मुंबई के खिलाफ लगातार दूसरा मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप चार टीमों में जगह बनाने की कोशिश करेगी। 
 

विज्ञापन
MI vs LSG IPL 2022 37th Match Preview and Other Updates know all records
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम को अगर अपनी हार का सिलसिला तोड़ना है तो उसे रविवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुंबई ने अब तक इस सत्र में अपने सभी सात मैच गंवाए हैं। पांच बार की चैंपियन के लिए अब तक कुछ भी अनुकूल नहीं रहा है। अब कोई चमत्कार ही उसे प्लेऑफ में पहुंचा पाएगा। मुंबई टीम की नजरें इस मैच में लखनऊ को हराकर अपना खाता खोलने पर होगी। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ लखनऊ की टीम अच्छी लय में दिख रही है। उसने सात मैचों में से चार में जीत दर्ज की है लेकिन पिछले मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) से 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ ने हालांकि पहले चरण के मैच में मुंबई को 18 रन से हराया था, जिससे वह बढ़े मनोबल के साथ मैदान पर उतरेगा। मुंबई इंडियंस ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वह इकाई के रूप में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। मुंबई किसी एक सत्र में पहले सात मैच गंवाने वाली पहली टीम है।
विज्ञापन

सलामी जोड़ी की खराब फॉर्म में मुंबई के लिए चिंता का विषय
मुंबई के लचर प्रदर्शन का एक कारण सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इशान किशन की खराब फॉर्म है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दोनों खाता नहीं खोल पाए थे। रोहित ने टूर्नामेंट में अब तक 114 और इशान ने 191 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, जबकि युवा डेवाल्ड ब्रेविस ने भी कुछ मैचों में चमक बिखेरी लेकिन उनमें धैर्य की कमी लगी।  मध्यक्रम के सभी बल्लेबाजों को मिलकर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड अभी तक केवल 96 रन बनाकर टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

लखनऊ की टीम में निरंतरता की कमी
लखनऊ को पिछले तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट की शुरुआत में इस टीम ने अच्छा खेल दिखाया था। गुजरात के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद लखनऊ ने शानदार वापसी की थी। हालांकि, इसके बाद टीम का प्रदर्शन गड़बड़ाया है। पिछले तीन में से दो मैचों में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टीम के सभी खिलाड़ी एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। लखनऊ के लिए कप्तान राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की है। वहीं गेंदबाजी में आवेश खान का प्रदर्शन लाजवाब रहा है।  

लखनऊ की संभावित टीम
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई। 

मुंबई की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सम्स, मुरुगन अश्विन अश्विन/ऋतिक शौकीन, राइली मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed