फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs KKR: Kolkata's second consecutive win, Venkatesh played a stormy innings, Tripathi remained unbeaten on 74

MI vs KKR: कोलकाता की लगातार दूसरी जीत, वेंकटेश ने खेली तूफानी पारी, त्रिपाठी 74 रन बनाकर नाबाद रहे

Thu, 23 Sep 2021 11:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Sep 2021 11:40 PM IST
सार

इस जीत के साथ ही कोलकाता पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
MI vs KKR: Kolkata's second consecutive win, Venkatesh played a stormy innings, Tripathi remained unbeaten on 74
आईपीएल 2021 में मुंबई vs कोलकाता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 फेज-2 में गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 155/6 का स्कोर बनाया। जवाब में कोलकाता ने 29 गेंद शेष रहते सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही कोलकाता पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर पहुंच गई है। 




 

मुंबई की शुरुआत शानदार रही। रोहित और क्विंटन डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी निभाई। रोहित 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुनील नरेन ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। 18 रन बनाते ही रोहित ने कोलकाता के खिलाफ हजार रन पूरे कर लिए। किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ हजार रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव पांच रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद डिकॉक ने अर्धशतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का 15वां अर्धशतक रहा। डिकॉक को प्रसिद्ध ने नरेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद ईशान किशन (14), पोलार्ड (21), क्रुणाल (12) कुछ खास नहीं कर सके। सौरभ तिवारी पांच और एडम मिल्ने एक रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की ओर से फर्ग्यूसन और प्रसिद्ध ने दो-दो विकेट लिए। नरेन को एक विकेट मिला।

 
विज्ञापन

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे कोलकाता को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। शुभमन 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वेंकटेश और राहुल त्रिपाठी ने 88 रन की पार्टनरशिप की। वेंकटेश 30 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक रहा। 

 

कप्तान इयोन मोर्गन कुछ खास नहीं कर सके और सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने बोल्ट के हाथों कैच कराया। इसके बाद राहुल और नीतीश राणा ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। राहुल त्रिपाठी 42 गेंदों पर 74 रन और नीतीष पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से बुमराह ने ही तीनों विकेट लिए।

 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान),  क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed