फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mel Jones says India versus Australia women series should have perpetual trophy 

मांग: पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तर्ज पर हो भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला सीरीज

Sat, 22 May 2021 09:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 22 May 2021 09:23 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर मेल जोन्स का कहना है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला सीरीज का नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तरह कुछ शानदार होना चाहिए।

विज्ञापन
Mel Jones says India versus Australia women series should have perpetual trophy 
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर मेल जोन्स - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर मेल जोन्स ने सुझाव दिया है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाली श्रृंखला को महिला क्रिकेट की दिग्गजों के नाम पर स्थाई ट्रॉफी मिलनी चाहिए, जैसे पुरुष टीमों की श्रृंखला के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की महिला समिति की भी सदस्य जोन्स का यह बयान भारतीय महिला टीम के सितंबर-अक्तूबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले आया है। इस दौरे पर भारत को एक टेस्ट (डे-नाइट), तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं।
विज्ञापन


'क्रिकेट.कॉम.एयू' ने जोन्स के हवाले से कहा, 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तरह कुछ होना शानदार होगा, लेकिन यह अतीत में जो हुआ उसका पुरुष नजरिया है। इसलिए हमें यह महिलाओं के खेल में अपने तरीके से करना चाहिए और शायद कुछ अलग चीज की जा सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'पुरुष और महिला टीमों के बीच होने वाली एशेज ट्रॉफी से जुड़ी इतनी सारी शानदार कहानियां हैं और शायद हम कुछ और विशेष तैयार कर सकते हैं जिसके बारे में अगले 100 साल में उसकी तरह बात होगी जैसे एशेज के बारे में होती है।'

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांच टेस्ट और 61 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली 48 साल की जोन्स ने कहा कि इस तरह की ट्रॉफी के जरिए दोनों देशों के बीच महिला क्रिकेट का इतिहास और इससे जुड़े लोगों की कहानियां बयां करना शानदार होगा।

जोन्स ने कहा कि इस तरह की ट्रॉफी के लिए सोशल मीडिया के जरिए जनता का फैसला लेना शायद सर्वश्रेष्ठ रहेगा। उन्होंने इस ट्रॉफी के संदर्भ में शांता रंगास्वामी और मारग्रेट जेनिंग्स जैसी दिग्ग्जों के नाम लिए।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पहला टेस्ट जनवरी 1977 में वाका में खेला गया था, जिसे मेजबान टीम ने 147 रन से जीता था। इस मैच में शांता ने भारत जबकि मारग्रेट ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी।

दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों का पहला मैच महिला विश्व कप के दौरान 1978 में पटना में खेला गया था और उसे भी ऑस्ट्रेलिया ने 71 रन से जीता। इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मारग्रेट ही थी जबकि भारत की अगुआई डायना एडुल्जी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed