फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mehidy Hasan Miraz appointed Bangladesh's ODI captain for next 12 months will replace Najmul Shanto

Bangladesh ODI Captain: बतौर वनडे कप्तान मेहदी हसन मिराज के सामने पहली चुनौती यह होगी, भारत का भी करेंगे सामना

Fri, 13 Jun 2025 01:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Jun 2025 01:32 PM IST
सार

बांग्लादेश 17 जून से 16 जुलाई तक दो टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। टीम इसके बाद अगस्त में घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ तीन-तीन मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन
Mehidy Hasan Miraz appointed Bangladesh's ODI captain for next 12 months will replace Najmul Shanto
नजमुल हुसैन शांतो और मेहदी हसन मिराज - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को बृहस्पतिवार को एक साल के लिए बांग्लादेश का वनडे कप्तान नियुक्त किया गया। अगले महीने श्रीलंका में होने वाली तीन मैच की सीरीज में वह पहली बार टीम की कमान संभालेंगे। मेहदी एकदिवसीय टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो से संभालेंगे जो टेस्ट कप्तान बने रहेंगे। लिटन दास टी20 में बांग्लादेश की अगुआई करते रहेंगे।
विज्ञापन

बांग्लादेश 17 जून से 16 जुलाई तक दो टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। टीम इसके बाद अगस्त में घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ तीन-तीन मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में 27 वर्षीय मेहदी ने कहा, 'बोर्ड द्वारा मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहदी ने मार्च 2017 में डेब्यू करने के बाद से अब तक 105 वनडे मैच खेले हैं जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक की मदद से 1,617 रन बनाए हैं और 110 विकेट भी लिए हैं। मेहदी ने कहा, 'देश का नेतृत्व करना किसी भी क्रिकेटर का सपना होता है और मैं बोर्ड द्वारा मुझ पर दिखाए गए विश्वास के लिए आभारी हूं। मुझे इस टीम पर पूरा भरोसा है। हमारे पास निडर क्रिकेट खेलने की प्रतिभा और विश्वास है। मैं चाहता हूं कि हम आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करें और बिना किसी बाधा के खेलें तथा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed