{"_id":"65f728c6ab1cd39749071b21","slug":"meg-lanning-career-achievments-trophies-career-stats-women-premier-league-2024-delhi-capitals-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL 2024: लैनिंग का टूटा सपना, ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल महिला कप्तान के नाम नहीं जुड़ सकी एक और ट्रॉफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2024: लैनिंग का टूटा सपना, ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल महिला कप्तान के नाम नहीं जुड़ सकी एक और ट्रॉफी
Sun, 17 Mar 2024 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:01 PM IST
सार
डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाली लैनिंग 2014 में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान बनीं थी और महज 21 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने वाली ऑस्ट्रेलिया की सबसे युवा कप्तान बनी थीं। लैनिंग ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल महिला कप्तान हैं।
विज्ञापन
मेग लैनिंग
- फोटो : WPL
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में पांच बार विश्व कप खिताब दिला चुकीं मेग लैनिंग को उम्मीद थी कि रविवार को वह अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब दिलाएंगी। लेकिन स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी टीम ने उनका यह सपना पूरा होने नहीं दिया और लैनिंग एक और ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकीं। डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाली लैनिंग 2014 में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान बनीं थी और महज 21 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने वाली ऑस्ट्रेलिया की सबसे युवा कप्तान बनी थीं। लैनिंग ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल महिला कप्तान हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल सात आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी जीती है जिसमें से पांच खिताब अपनी कप्तानी में उन्होंने जीते हैं।
पांच टी20 और दो बार जीता है वनडे विश्व कप
लैनिंग ने अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में पांच टी20 और दो वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीती है। उन्होंने सबसे पहले 2012 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था और इसके एक साल बाद 2013 में वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीती। करियर के शुरुआत में ही दो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहीं लैनिंग के जीवन ने 2014 में अहम मोड़ लिया जब उन्होंने कम उम्र में महिला टीम की कमान संभाली। उन्होंने इसी साल अपनी कप्तानी में पहली बार आईसीसी टी20 विश्व ट्रॉफी जीती और फिर पीछे मुढ़कर नहीं देखा। लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2014, 2018, 2020 और 2023 में टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया, जबकि 2022 में वनडे विश्व कप की भी ट्रॉफी जीती। लैनिंग पुरुष और महिला मिलाकर सर्वाधिक विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली कप्तान हैं। उनके अलावा किसी अन्य कप्तान ने दो से ज्यादा विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीती हैं। उनके पास रविवार को आरसीबी को हराकर अपनी झोली में एक और ट्रॉफी हासिल करने का मौका था, लेकिन दिल्ली का फाइनल में प्रदर्शन काफी लचर रहा जिससे लैनिंग एक नाम एक और उपलब्धि दर्ज नहीं हो सकी।
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास
लैनिंग ने पिछले साल नवंबर में अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करने का फैसला किया था। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 241 मैच खेले। लैनिंग ने तीनों प्रारूप मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 8000 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने कप्तान के तौर पर 182 मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया।