{"_id":"621dc2b8acfa98424c6c649e","slug":"mayank-agarwal-wife-is-lawyer-father-healtcare-company-ceo-and-father-in-law-is-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayank Agarwal: पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक के पास करोड़ों की संपत्ति, पिता हेल्थकेयर कंपनी के सीईओ, पत्नी वकील और ससुर हैं डीजीपी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mayank Agarwal: पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक के पास करोड़ों की संपत्ति, पिता हेल्थकेयर कंपनी के सीईओ, पत्नी वकील और ससुर हैं डीजीपी
Tue, 01 Mar 2022 12:22 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:22 PM IST
सार
मयंक अग्रवाल के पिता एक हेल्थकेयर कंपनी के सीईओ हैं। उनके पास पहले से ही करोड़ों की संपत्ति थी। इसके बाद मयंक ने क्रिकेटर बनने के बाद इसमें अच्छा खासा इजाफा किया है।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मयंक अग्रवाल को आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया है। मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब की टीम ने उन्हें 12 करोड़ की कीमत पर रीटेन किया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को खरीदा और कुछ खिलाड़ी रातों-रात करोड़पति बन गए, लेकिन मयंक के साथ ऐसा नहीं था। मयंक पहले से ही करोड़पति रहे हैं। उनकी पिता हेल्थकेयर कंपनी के सीईओ हैं। वहीं उनकी पत्नी पेशे से वकील हैं। मयंक के ससुर भी डीजीपी हैं। ऐसे में उनके पास पैसे की कमी नहीं थी। वहीं आईपीएल 2022 से पहले भी मयंक को करोड़ों रुपये देकर पंजाब ने खरीदा था।
बीसीसीआई भी उन्हें हर साल मोटी रकम देता है। मयंक भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्हें वनडे और टी-20 में ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
कितनी है मयंक की कुल संपत्ति
मयंक अग्रवाल की कुल संपत्ति 26 करोड़ रुपये है। उन्हें बीसीसीआई से हर साल करोड़ों रुपये मिलते हैं। मयंक के पास 2021 में बीसीसीआई का ग्रेड बी का केन्द्रीय अनुबंध था। इस आधार पर उन्हें तीन करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेलने पर उन्हें 15 लाख रुपये, एक वनडे मैच के लिए छह लाख रुपये और टी-20 मैच के लिए तीन लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
2021 में मयंक ने भारत के लिए चार टेस्ट खेले थे और 60 लाख रुपये मैच फीस के जरिए कमाए थे। इसके अलावा उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने से भी बड़ी राशि मिली थी। अग्रवाल को निजी व्यवसाय और विज्ञापन के जरिए भी मोटी रकम मिलती है।
पिता सीईओ, वकील से की शादी
मयंक के पित अनुराग अग्रवाल एक हेल्थकेयर कंपनी के सीईओ हैं। वहीं उनकी पत्नी आशिता सूद वकील हैं। मयंक और आशिता बचपन के दोस्त हैं और बाद में इन दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। इन दोनों ने जून 2018 में शादी की थी। मयंक के ससुर प्रवीण सूद कर्नाटक में डीजीपी हैं। इससे पहले वे पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं।