फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mayank Agarwal to lead rest of India in Irani Cup Sarfaraz Khan missed due to injury

Irani Cup: मयंक अग्रवाल को मिली शेष भारत की कप्तानी, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जलज और शम्स टीम में नहीं

Mon, 27 Feb 2023 01:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 01:20 PM IST
सार

सरफारज खान अंगुली की चोट के चलते ईरानी कप में नहीं खेल रहे हैं। मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया गया है। मयंक ने इस सीजन रणजी ट्रॉफी में 13 पारियों में 990 रन बनाए थे। 
 

विज्ञापन
Mayank Agarwal to lead rest of India in Irani Cup Sarfaraz Khan missed due to injury
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

ईरानी कप में मध्य प्रदेश के खिलाफ शेष भारत की टीम की कमान भारत के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को दी गई है। एक मार्च से ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में सरफराज खान नहीं खेलेंगे। वह अंगुली की चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। सरफराज खान बायें हाथ की उंगली में फ्रैक्चर के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। चयन समिति ने उनकी जगह बाबा इंद्रजीत को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन


 मयंक अग्रवाल ने हाल ही में समाप्त हुए रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 13 पारियों में 249 के उच्चतम स्कोर के साथ 990 रन बनाए थे। अग्रवाल आखिरी बार मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भारत के लिए खेले थे और तब से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं। रणजी के शानदार सीजन के बाद अग्रवाल की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर हैं।
विज्ञापन

ईरानी कप का मुकाबला पहले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होना था, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच धर्मशाला की बजाय इंदौर को मिलने के बाद ईरानी कप ग्वालियर में स्थानांतरित कर दिया गया है। ग्वालियर में छह साल बाद प्रथम श्रेणी मैच खेला जाएगा। 

बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन अग्रवाल के साथ शेष भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। अभिमन्यु दिसंबर में बांग्लादेश का दौरा करने वाली भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य थे। उन्होंने इससे पहले बांग्लादेश दौरे पर भारत ए का नेतृत्व किया था और लगातार दो शतक बनाए थे। शेष भारत टीम के अन्य शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में यश ढुल, यशस्वी जायसवाल, बाबा इंद्रजीत और सुदीप कुमार घरामी शामिल हैं। घरामी 803 और अभिमन्यु 798 रनों के साथ रणजी ट्रॉफी में शीर्ष रन स्कोरर की सूची में छठे और सातवें स्थान पर रहे।

सौराष्ट्र की चैंपियन टीम के केवल दो सदस्यों को शेष भारत की टीम में चुना गया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और विकेटकीपर-सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली के सकारिया, नवदीप सैनी, और बंगाल के मुकेश कुमार और आकाश दीप टीम के तेज गेंदबाज हैं। भारत ए के बांग्लादेश दौरे पर पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद सैनी वापसी करेंगे। टीम में एकमात्र सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर बड़ौदा के आतिथ शेठ हैं।

जलज सक्सेना 50 और शम्स मुलानी 46 विकेट के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले और दूसरे स्थान पर थे, लेकिन दोनों को टीम में जगह नहीं मिली है। एसएस दास, एस शरथ, सलिल अंकोला और सुब्रतो बनर्जी की चयन समिति ने उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और पंजाब के लेग स्पिनर मयंक मारकंडे को टीम में चुना गया है।
विज्ञापन

चयनकर्ता टेस्ट क्रिकेट में लेग स्पिनरों को अवसर देने के लिए उत्सुक हैं, शायद यही एक कारण है कि सात मैचों में केवल 22 विकेट लेने के बावजूद मार्कंडे अभी भी दौड़ में हैं। उन्हें राहुल चहल और रवि बिश्नोई से चुनौती मिल रही है। हालांकि, रणजी ट्रॉफी में चाहर राजस्थान के लिए कोई मैच नहीं खेले, वहीं बिश्नोई ने केवल एक मैच में भाग लिया।

नियमित कप्तान आदित्य श्रीवास्तव की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर-बल्लेबाज हिमांशु मंत्री मध्य प्रदेश की कमान संभालेंगे। रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, शुभम शर्मा और यश दुबे सहित पिछले साल जून में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के अधिकतर सदस्यों की मौका दिया गया है।

शेष भारत की टीम
मयंक अग्रवाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, बाबा इंद्रजीत, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), अतीत सेठ, सौरभ कुमार, हार्विक देसाई, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, आकाश दीप, मयंक मारकंडे, पुलकित नारंग और सुदीप कुमार घरामी

मध्य प्रदेश टीम
हिमांशु मंत्री (कप्तान और विकेटकीपर), रजत पाटीदार, यश दुबे, हर्ष गवली, शुभम शर्मा, वेंकटेश अय्यर, अक्षत रघुवंशी, अमन सोलंकी, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, आवेश खान, अंकित कुशवाह, गौरव यादव, अनुभव अग्रवाल और मिहिर हिरवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed