{"_id":"b5350f4e-7685-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"matthews-will-sri-lanka-cricket-team-new-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगे मैथ्यूज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगे मैथ्यूज
कोलंबो/एजेंसी
Updated Thu, 14 Feb 2013 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेला जयवर्धने के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद एंजेलो मैथ्यूज को उनकी जगह दे दी गई है। श्रीलंकाई टीम के ओपनर एंजेलो मैथ्यूज को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मैथ्यूज को टेस्ट के साथ-साथ वनडे टीम की कप्तानी भी दी गई है। दिनेश चांदीमल टीम के उपकप्तान होंगे और टी20 फार्मेट में टीम की कप्तानी संभालेंगे। लासिथ मलिंगा टी20 टीम के उपकप्तान होंगे। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने एक साल तक के लिए कप्तान और उपकप्तान नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ आठ फरवरी से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद दोनों टीमें तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज और एक टी20 मैच खेलेंगी।
विज्ञापन
टेस्ट टीम
एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चांडीमल (उपकप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, दिमुत कणारत्ने, अशेन सिल्वा, कुमार संगकारा, लाहि तिरिमाने, माहेला जयवर्द्धने, कुशल परेरा, जीवन मेंडिस, कितवन वितनागे, अजंता मेंडिस, सूरज रणदीव, नुवान कुलशेखरा, शामिंडा एरंगा, चाणक्या वेलेगेदरा, नुवान प्रदीप, दुश्मंता समीरा, रंगना हेरात और तारिंदु कुशल।