{"_id":"284a5328-4773-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"match-report-nagpur-test-is-heading-towards-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच रिपोर्टः ड्रॉ की तरफ बढ़ गया चौथा टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच रिपोर्टः ड्रॉ की तरफ बढ़ गया चौथा टेस्ट
पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Dec 2012 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे और अंतिम टेस्ट में भारतीय टीम के खेल को देखने के बाद एक बात तो तय हो गई कि यह मैच टीम इंडिया की पहुंच से बहुत दूर हो गया है। धोनी ने बहादुरी दिखाते हुए 4 रन से पिछड़ने के बावजूद पारी घोषित कर दी। अगर धोनी यह हिम्मत कल के स्कोर पर दिखाते तो शायद इस मैच की तस्वीर कुछ और होती। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद तो इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना बढ़ गई।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने चौथे दिन के शुरुआती एक घंटे में बल्लेबाजी कर केवल 29 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। धोनी से पिच से गेंदबाजों को मिलने वाला फायदा इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दे दिया। इंग्लैंड ने चौथे दिन बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर इस पिच पर रन बनने का मिथक तोड़ दिया। इंग्लैंड के पास चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 165 रनों की बढ़त हो चुकी है।
विज्ञापन
अब भारतीय टीम जब पांचवें दिन खेलने उतरेगी तो उसकी पहली समस्या इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आलआउट करना है। इंग्लैंड के अभी 7 विकेट शेष है जबकि इस टेस्ट में एक दिन में औसत 5 विकेट ही गिरे है। ऐसे में क्या पांचवें दिन टीम इंडिया इंग्लैंड को कम से कम दो सत्र में आलआउट कर सकती है? इस बात की संभावना कम दिखती है। तो क्या यह मान लिया जाए कि टीम इंडिया इस मैच में अपनी हार बचा लेगी क्योंकि जीत तो उसकी दिख नहीं रही है।
विज्ञापन