{"_id":"0e13adee-ab7b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-pune-vs-rcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे के सामने क्रिस गेल की कड़ी चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे के सामने क्रिस गेल की कड़ी चुनौती
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Tue, 23 Apr 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण पिछला मुकाबला हार चुकी पुणे वॉरियर्स के सामने मंगलवार को अब इस सत्र की सबसे मजबूत टीमों में से एक रायल चैलेंजर्स बंगलोर की चुनौती होगी।
विज्ञापन
पुणे वॉरियर्स ने टूर्नामेंट में अभी तक सात मैचों में से केवल दो ही जीते हैं जबकि बंगलोर ने सात मैचों में से पांच जीते हैं।
हर लिहाज से आरसीबी की स्थिति मजबूत है और आत्मविश्वास से लबरेज बंगलोर की टीम हर हाल में अपने विजयी रथ को आगे ले जाने का प्रयास करेगी।
पुणे का पिछले मुकाबले में प्रदर्शन अच्छा था और उसके बल्लेबाजों ने 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया लेकिन इसके बावजूद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसलिए पुणे को अगर इस मैच में जीत चाहिए तो उसे बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी पर भी अधिक ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
आलराउंडर युवराज सिंह की वापसी से हालांकि कुछ उम्मीदें जरूर बंधी हैं। लेकिन टीम को बंगलोर जैसी टीम के सामने जीत दर्ज करने के लिए गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग जैसे हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन