{"_id":"23d09ba2-b0fc-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-pune-vs-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे के लिए आसान नहीं होगा चेन्नई से पार पाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे के लिए आसान नहीं होगा चेन्नई से पार पाना
पुणे/एजेंसी
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को टूर्नामेंट में दो ऐसे टीमों के बीच मुकाबला है जिसमें एक टीम शीर्ष पर है तो दूसरी सबसे नीचे।
विज्ञापन
चेन्नई ने रविवार को जहां अपने घरेलू मैदान में गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से हराया था वहीं पुणे को रायपुर में दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों 15 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में दो बार की चैंपियन चेन्नई का पुणे के खिलाफ पलड़ा भारी माना जा रहा है। इस मुकाबले में धोनी एंड कंपनी की हैसियत बेशक बादशाह जैसी है लेकिन धोनी जानते हैं कि शतरंज की बिसात पर प्यादा भी कभी-कभी बादशाह को मात झेलने के लिए मजबूर कर देता है।
विज्ञापन
वैसे भी पुणे यह मैच अपने घरेलू मैदान पर खेल रही और उसके लिए करो या मरो जैसे हालात हैं। इसलिए चेन्नई को खासा सतर्क रहने की जरूरत है।