फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview of royal challengers banglore vs kolkata knight riders

'धोनी बाधा' पार कर चुकी KKR के सामने अब नई चुनौती

Fri, 01 May 2015 05:52 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
match preview of royal challengers banglore vs kolkata knight riders

मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर लय हासिल कर ली है। मगर बावजूद इसके आगे की राह उसके लिए इतनी आसान भी नहीं होने जा रही है। नाइटराइडर्स के सामने शनिवार को सितारों से भरी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की चुनौती होगी।

विज्ञापन


अंक तालिका में तीसरे नंबर पर मौजूद कोलकाता और चौथे नंबर पर काबिज बंगलोर के धुरंधर जब यहां ईडन गार्डेंस पर आमने-सामने होंगे तो रोमांच भी अपने चरम पर होगा। कोलकाता के लिए चेन्नई के खिलाफ जीत मनोबल बढ़ाने वाली रही। रोबिन उथप्पा का फॉर्म में लौटना उसके लिए अच्छा संकेत है। आंद्रे रसेल भी निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल लय में लौट आए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी अपनी भूमिका बढ़िया तरीके से निभा रहे हैं। गेंदबाजी हालांकि टीम के लिए कमजोर पक्ष साबित हुआ है। टीम को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरकिंग्स के सामने होंगे सनराइजर्स

match preview of royal challengers banglore vs kolkata knight riders

चेन्नई सुपरकिंग्स को भले ही अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स से हार मिली हो, लेकिन जब यह टीम शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो धोनी की सेना पलड़ा हैदराबाद से भारी ही होगा। हैदराबाद का टूर्नामेंट में अभी तक का प्रदर्शन मिला जुला रहा है और उसके 7 मैचों में 6 अंक हैं।

ऐसे में जबकि टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए हर टीम के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है, हैदराबाद के लिए चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स आठ मैचों में 12 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसने अब तक केवल दो मैच गंवाए हैं। इन दोनों टीमों के बीच चेन्नई में 11 अप्रैल को खेले गए मैच में सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स को 45 रन से हराया था।

चेन्नई के लिए बल्लेबाजी विभाग का जिम्मा एक बार फिर ब्रेंडन मैककुलम, ड्वेन स्मिथ, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, धोनी और ड्वेन ब्रावो पर होगा। वहीं आशीष नेहरा, मोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और पवन नेगी गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। जबकि हैदराबाद को कप्तान डेविड वार्नर और शिखर धवन ने अधिकतर मैचों में अच्छी शुरुआत दिलाई है। टीम को फिर से उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। साथ ही टीम को केएल राहुल, नमन ओझा, रवि बोपारा, हेनरिक्स और स्थानीय खिलाड़ी हनुमा विहारी से भी उपयोगी योगदान की अपेक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed