फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview of royal challengers banglore vs kings xi punjab, ipl 8

फिसड्डी पंजाब को हराकर प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी आरसीबी

Tue, 12 May 2015 06:10 PM IST
Updated Tue, 12 May 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
match preview of royal challengers banglore vs kings xi punjab, ipl 8

अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को उसी के घर में करारी मात देने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की निगाहें अब बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने पर टिकी हैं। आरसीबी इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो फिर वह अंक तालिका में चेन्नई के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और उसके प्लेऑफ में पहुंचने के अवसर भी बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन


आरसीबी फिलहल 11 मैचों में 13 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। टीम के बल्लेबाज जबरदस्त लय में है, जिनमें सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शामिल एबी डीविलियर्स भी हैं जो 436 रन बना चुके हैं। कप्तान विराट कोहली के नाम 417 रन दर्ज हैं। कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल भी ज्यादा पीछे नहीं हैं और वह 370 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं गेंदबाजी आक्रमण की कमान मिचेल स्टार्क के हाथों में है जो लगातार छाप छोड़ रहे हैं। उनकी अगुआई में श्रीनाथ अरविंद, हर्षल पटेल और डेविड वीस ने भी प्रभावित किया है। वहीं स्पिन विभाग का जिम्मा युजवेंद्र चहल संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब को बचानी ही होगी इज्जत

match preview of royal challengers banglore vs kings xi punjab, ipl 8

जबकि दूसरी ओर पिछले साल की उपविजेता टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक इस सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। जॉर्ज बैली की अगुआई में टीम ने 12 में से 2 ही मैच जीते हैं। टीम को लगातार 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे में आरसीबी को संभलकर रहना होगा।

कुछ बड़े नाम होने के बावजूद पंजाब की टीम अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। अब जबकि उसे टूर्नामेंट में दो ही मैच खेलने हैं, टीम अपने लिए निश्चित रूप से थोड़ा सम्मान अर्जित करना चाहेगी। मुरली विजय, मनन वोहरा, रिद्धिमान साहा, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर और कप्तान बैली के रूप में उनके पास ताकतवर बल्लेबाजी क्रम है, लेकिन वह एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिस वजह से टीम को प्लेऑफ की होड़ से बाहर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed