{"_id":"6d75066c-e4d7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-india-vs-westindies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज से मुकाबला आज, टीम इंडिया करो या मरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज से मुकाबला आज, टीम इंडिया करो या मरो
पोर्ट आफ स्पेन/एजेंसी
Updated Thu, 04 Jul 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
कैरेबियाई जमीन पर त्रिकोणीय सीरीज के पिछले दोनों मुकाबले हारने के बाद टीम इंडिया पर सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
हाल ही में चैंपियन का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति पैदा हो गई है।
आलोचनाओं का शिकार हो रही टीम इंडिया को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए वेस्टइंडीज को मात ही नहीं देनी होगी बल्कि श्रीलंका के भी हारने की कामना करनी होगी।
भारतीय टीम ने अपना पहला मैच वेस्टइंडीज से मात्र एक विकेट से गंवाया था जबकि दूसरा मैच श्रीलंका से 161 रनों के भारी अंतर से हारा है।
टीम के पास इस समय अंकतालिका में कोई अंक नहीं है इसलिए अब उसे अपने शेष दोनों मैचों को हर हाल में जीतना होगा।
गौरतलब है कि पहले दो मैचों में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। गेंदबाज बेअसर दिखे तो बल्लेबाज भी फ्लाप रहे। फील्डिरों ने भी कैच टपकाकर मुश्किलें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
ऐसे में यदि भारतीय टीम को वापसी करनी है तो उसे एक बार फिर एकजुट होकर पूरी ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरना होगा।