फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview: india eying series victory in mohali

सीरीज कब्जाने मोहाली में उतरेगी टीम इंडिया

Wed, 13 Mar 2013 05:24 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
मोहाली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Mar 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
match preview: india eying series victory in mohali

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया मोहाली टेस्ट जीत कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। उधर मुसीबतों की मारी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर मोहाली टेस्ट जीतने का दबाव होगा।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन टीम को मोहाली में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी जिससे कि वो सीरीज में बने रहें।

भारत ने चेन्नई टेस्ट आठ विकेट से और हैदराबाद टेस्ट पारी तथा 135 रन से जीतकर मेहमान टीम के हौसले बुरी तरह पस्त कर दिए हैं।

मोहाली टेस्ट से पहले टीम इंडिया में फिलहाल सब कुछ ठीकठाक चल रहा है। उसके बल्लेबाज रन बटोर रहे हैं और गेंदबाज अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इसे देखते हुए मोहाली में टीम को जीतने में कोई मुश्किल नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन टीम पर रहेगा दबाव
दूसरी ओर दो हार से परेशान आस्ट्रेलियाई टीम में हाहाकार मचा हुआ है। अनुशासनहीनता के कारण उपकप्तान शेन वाटसन, तेज गेंदबाजों जेम्स पैटिंसन और मिचेल जानसन तथा बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को मोहाली टेस्ट से बाहर किया जा चुका है और अब टीम में चयन के लिए केवल 13 खिलाड़ी ही चयन के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से ही मुसीबत की मारी मेहमान टीम की मुसीबतें और बढ गई हैं। वाटसन के बाहर होने से बल्लेबाजी की जिम्मेदारी अब पूरी तरह कप्तान माइकल क्लार्क के कंधों पर आ गई है। इसी तरह गेंदबाजी में भी अब टीम के पास सीमित विकल्प हैं। पैटिंसन इस दौरे में अब तक ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज थे लेकिन मोहाली में टीम को उनकी सेवाओं से वंचित रहना पड़ेगा।

फॉर्म में है टीम इंडिया
टीम इंडिया के लगभग सभी बल्लेबाज इस समय फार्म में हैं। लंबे समय बाद एक नयी सलामी जोडी मोहाली में भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत करने उतरेगी। खराब फार्म के कारण गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग टीम से बाहर हो चुके हैं।

मुरली विजय के साथ शिखर धवन का टेस्ट पदार्पण का मौका मिलना तय है। विजय ने पिछले टेस्ट में शतक बनाकर टीम में अपना स्थान पक्का किया था। टीम इंडिया की नई दीवार माने जा रहे चेतेश्वर पुजारा ने हैदराबाद में 204 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

पुजारा की चोट गंभीर नहीं
हालांकि मंगलवार को अभ्यास के दौरान पुजारा के घुटने पर चोट लग गई थी लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह एक बार फिर बड़ास्कोर बनाने के इरादे से उतरेंगे।

सचिन पर रहेंगी निगाहें
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैदराबाद में सस्ते में निपट गए थे लेकिन मोहाली में उनके पास अपना 52वां टेस्ट शतक बनाने का मौका रहेगा। विराट कोहली और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शानदार फार्म में चल रहे हैं। धोनी ने सीरीज में अब तक सर्वाधिक 268 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी का दारोमदार अश्विन पर
सहवाग को छोडकर अंतिम एकादश में और कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। गेंदबाजी का दारोमदार एक बार फिर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर रहेगा। वह सीरीज में अब तक 16.77 के औसत से 18 विकेट चटका चुके हैं।

अश्विन के साथ लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा और आफ स्पिनर हरभजन सिंह स्पिन तिकडी के सदस्य होंगे। जडेजा ने 19.00 के औसत से 11 शिकार किए हैं जबकि हरभजन ने 40.80 के औसत से पांच विकेट लिए हैं।

तेज गेंदबाजी का जिम्मा एक बार फिर इशांत शर्मा और युवा गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर रहेगा। भुवनेश्नर ने अब तक सीरीज में तीन विकेट लिए हैं जबकि इशांत के खाते में एक विकेट आया है।

टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, मुरली विजय, अजिंक्या रहाणे, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, रविचंद्रन अश्विन, अशोक डिंडा, भुवनेश्वर कुमार, प्रज्ञान ओझा और इशांत शर्मा।


ऑस्ट्रेलिया:

माइकल क्लार्क (कप्तान), एड कोवन, डेविड वार्नर, जेवियर डोहर्ती, ब्रैड हैडिन, मोइसेस हेनरिक्स, फिलिप ह्यूज, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर सिडल, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क और मैथ्यू वेड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed