{"_id":"ca4af5d0-a3a1-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-chennai-super-kings-vs-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने घर में गेल को घेरेगी धोनी सेना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपने घर में गेल को घेरेगी धोनी सेना
चेन्नई/खेल डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की दो बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच चेन्नई में शनिवार को होने वाला मुकाबला किसी जंग से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
चेन्नई ने अभी तक टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं जिसमें उसे मुंबई से हार मिली तो दूसरे में उसने किंग्स इलेवन पंजाब को आसानी से हराया।
दूसरी ओर बंगलोर ने अपने चार मैचों में से तीन जीते हैं और छह अंक हासिल कर वह फिलहाल अंक तालिका में टॉप पर है।
इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बंगलोर के युवा कप्तान विराट कोहली जब आमने-सामने होंगे तो मुकाबला कड़ा होने के साथ-साथ रोमांचक भी होगा क्योंकि धोनी जहां भारतीय टीम के कप्तान हैं वहीं विराट को राष्ट्रीय टीम का भावी कप्तान माना जाता है।
विज्ञापन