फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of south africa and australia match of cricket world cup 2019

ताहिर को जीत से विदा करना चाहेगी अफ्रीकी टीम, आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

Fri, 05 Jul 2019 11:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Jul 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Match preview and prediction of south africa and australia match of cricket world cup 2019
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

पिछले आठ वर्षों में सबसे ज्यादा 172 विकेट चटकाने वाले दुनिया के एकमात्र दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने अपने करिअर में सब कुछ हासिल किया पर अपनी राष्ट्रीय टीम दक्षिण अफ्रीका को न तो कोई बड़ा खिताब दिला पाए और न ही चोकर्स का तमगा हटा पाए।

विज्ञापन


मौजूदा विश्व कप के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी चालीस वर्षीय ताहिर शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलेेंगे। ऐसे में वह जीत के साथ अपने करिअर का अंत करना चाहेेंगे। यह ताहिर के करिअर का 107वां वनडे होगा। पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने इस साथी को विजयी तोहफा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। पाकिस्तान में जन्मे ताहिर ने अपने 32वें जन्मदिन से एक महीना पहले 24 फरवरी 2011 में दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में पदार्पण किया था। 

विज्ञापन

टीम का साथ छोड़ने से दुखी हूं: ताहिर

एक टीम के तौर पर हमें अपने अभियान को सही तरीके से खत्म करने के बारे में सोचना होगा। मैं यह सोच कर बहुत दुखी और भावुक हूं कि मैं टीम का साथ छोड़ रहा हूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना था। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने इसे पूरा करने में मेरी मदद की। उन्होंने (दक्षिण अफ्रीका ने) मुझे वैसे ही स्वीकार किया जबकि मैं विदेश से आया था। मेरे लिए यह थोड़ा दुखद क्षण होगा लेकिन मैंने खुद को इसके लिए तैयार किया है। उम्मीद है कि यह मेरे लिए और टीम के लिए अच्छा होगा।

ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य शीर्ष पर रहना

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर शीर्ष पर रहना चाहेगी। यह लीग का आखिरी मुकाबला होगा और इसी के बाद तय होगा कि अंतिम चार में कौन किससे भिडे़गा। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर गेंद से छेड़छाड़ का प्रतिबंध झेलने के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेलेेंगे। केपटाउन में इसी टीम के खिलाफ इन दोनों के अलावा साथी कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर भी बैन लगा था। इंग्लैंड में दर्शकों ने विश्व कप के दौरान स्मिथ और वॉर्नर की काफी हूटिंग की है। 

विज्ञापन

चोटिल मार्श टूर्नामेंट से बाहर, हैंडस्कोंब ऑस्ट्रेलियाई टीम में

ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श नेट अभ्यास के दौरान हाथ में फ्रैक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हो गए। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर हैंडस्कोंब को टीम से जुड़ने के लिए बुलाया गया है। ओल्ड ट्रैफर्ड में बृहस्पतिवार को अभ्यास के दौरान पैट कमिंस की गेंद मार्श की कलाई पर लगी। मार्श से पहले इसी नेट पर अभ्यास के दौरान ग्लेन मैक्सवेल भी चोटिल हो गए थे जो बायें हाथ के गेंदबाज मिशेल स्टार्क की उछाल लेती गेंद को संभाल नहीं पाए। मैक्सवेल को दायें हाथ में चोट लगी। कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद मार्श फ्रैक्चर के कारण बाहर हो गए। मैक्सवेल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed