फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of India vs Bangladesh 3rd t20 at nagpur

साल की पहली घरेलू टी-20 सीरीज जीतना चाहेगी रोहित ब्रिगेड, बांग्लादेश से आखिरी मुकाबला आज

Sun, 10 Nov 2019 07:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Nov 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Match preview and prediction of India vs Bangladesh 3rd t20 at nagpur
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को यहां खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में भारतीय टीम इस साल घरेलू सरजमीं पर सबसे छोटे प्रारूप की पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय टीम अपने कोर खिलाड़ियों की पहचान करना चाहती है। इस सीरीज में नियमित कप्तान विराट कोहली सहित कई सीनियर खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। ऐसे में युवाओं की आजमाइश की जा रही है। 

विज्ञापन


सीरीज के पहले दो मैचों में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की टीम में सफल वापसी को छोड़ दें तो गेंदबाजी में कुछ अतिरिक्त फायदा नजर नहीं आया है। चहल ने जरूर एक बार फिर दिखाया कि मिडिल ओवरों में वह विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन


राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 में चहल की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को छह विकेट पर 153 रन पर रोक दिया। फिर रही सही कसर कप्तान रोहित शर्मा में 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पूरी कर दी। चाइनामैच बॉलर कुलदीप यादव की जगह टीम में चुने गए वाशिंगटन सुंदर काफी किफायती रहे लेकिन विकेट चटकाने के मामले में चहल से पीछे छूट गए। तेज गेंदबाज खलील अहमद ने दोनों मैचों में रन लुटाए जिससे इस मैच शारदुल ठाकुर को अंतिम 11 में जगह मिल सकती है जो दीपक चाहर के साथ नई गेंद साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजू सैमसन को मौके का इंतजार 

Match preview and prediction of India vs Bangladesh 3rd t20 at nagpur
संजू सैमसन - फोटो : social Media

रोहित ने पहले दोनों टी-20 मैचों की टीम में कोई बदलाव नहीं किया जिससे मनीष पांडे, संजू सैमसन और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ी ड्रेंसिंग रूम में ही बैठे रहे। नागपुर में अगर उन्हें मौका नहीं मिला तो उन्हें खुद को साबित करने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज का इंतजार करना होगा। टीम में जब सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी तब भी भारत को टीम संयोजन बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी खासकर बल्लेबाजी विभाग में जहां टीम के पास ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की तरह बड़े शॉट खेलने वाली खिलाड़ियों की कमी है। श्रेयस अय्यर ने कम समय में खुद को साबित किया है जबकि लोकेश राहुल अभी तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे है। नए हरफनमौला शिवम दूबे को भी अपनी प्रतिभा से न्याय करना होगा।

पंत-धवन के प्रदर्शन पर निगाह 

Match preview and prediction of India vs Bangladesh 3rd t20 at nagpur
ऋषभ पंत - फोटो : social media

भारतीय टीम में नए खिलाड़ियों के साथ अनुभवी शिखर धवन और युवा विकेटकीपर ऋ षभ पंत भी टीम में जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे है। धवन बल्ले से जबकि पंत बल्ले के साथ विकेट के पीछे भी अपने खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे हैं। रविवार को दोनों खिलाड़ियों के पास आलोचकों को चुप करने का एक मौका होगा। भारतीय टीम जीत की दावेदार होगी लेकिन तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश एक बार फिर दिल्ली की तरह चौका सकती है।

दोनों टीमें

Match preview and prediction of India vs Bangladesh 3rd t20 at nagpur
रोहित शर्मा और महमूदुल्लाह - फोटो : Social Media

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, राहुल चाहर, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, क्रुणाल पंड्या, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर और शारदुल ठाकुर।

बांग्लादेश: महमूदुल्लाह रियाद (कप्तान), ताईजुल इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, सौम्य सरकार, नईम शेख, मुशफिकुर रहीम, आफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अमीनुल इस्लाम, अराफात सनी, अबू हिदेर, अल अमीन हुसैन, मुस्ताफिजूर रहमान और शफीउल इस्लाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed