फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of India vs Bangladesh 1st test at Indore

टीम इंडिया की निगाह एक और विजय पर, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से

Thu, 14 Nov 2019 12:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Nov 2019 12:02 AM IST
सार

  • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है विराट सेना ने 
  • 240 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है भारतीय टीम, जीते हैं सभी पांच मुकाबले 

विज्ञापन
Match preview and prediction of India vs Bangladesh 1st test at Indore
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी-20 सीरीज जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को जब बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में होलकर स्टेडियम में उतरेगी तो उसका लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखने का होगा।

विज्ञापन


टीम ने विश्व चैंपियनशिप में अभी तक पांच मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की और अंकतालिका में 240 अंकों के साथ शीर्ष पर है। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट के वीर, सितारों के बिना खेल रही बांग्लादेशी टीम को चार दिन में ही हरा सकते हैं। तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन के बिना मेहमान टीम के लिए जीत की कल्पना भी मुश्किल है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेशी टीम पारंपरिक प्रारूप में हमेशा कमजोर साबित हुई है। वहीं पिछली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली भारतीय टीम के पास अब तक का सर्वश्रेष्ठ तेज आक्रमण है। 

विज्ञापन

लाल से पहले गुलाबी गेंद के चर्चे

लाल गेंद से खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले भी चर्चा ‘गुलाबी गेंद’ का ही हो रहा है। यहां कोलकाता में 22 से शुरू होने वाले ऐतिहासिक दिन रात्रि टेस्ट पर लगातार चर्चा हो रही है। दोनों टीमों के लिए यह दिन रात का पहला टेस्ट होगा।

अकेले कोहली के नाम 26 शतक

भारतीय कप्तान कोहली टेस्ट क्रिकेट में 26 शतक तो अजिंक्य रहाणे 11 और चेतेश्वर पुजारा 18 सैकड़ें जमा चुके हैं। वहीं बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कप्तान मोमिनुल हक ने टेस्ट क्रिकेट में दस से भी कम शतक जड़े हैं। मुशफिकुर रहीम और महमूदुल्लाह समर्पित क्रिकेटर हैं लेकिन इस प्रारूप में कद्दावर नाम नहीं हैं। मुस्तफिजुर रहमान, तेजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज के लिए भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना मुश्किल होगा। इन तीनों से पहले उन्हें ओपनर मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा से पार पाना होगा जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं।

भारतीय गेंदबाज मिलकर 800 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं लिहाजा इसे बेमेल मुकाबला कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। बांग्लादेशी टीम शाकिब की कप्तानी में पिछला टेस्ट अफगानिस्तान से हार गई थी। शाकिब दो साल के निलंबन के कारण क्रिकेट से दूर हैं। 

विज्ञापन

बल्लेबाजों के लिए मददगार है पिच

होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार रही है। इसकी बाउंड्री छोटी है लेकिन पिच में उछाल है। मोहम्मद शमी और उमेश यादव तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे जबकि रवींद्र जडेजा और आर अश्विन स्पिन का जिम्मा लेंगे। पिच की उछाल को देखते हुए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह इशांत शर्मा को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया जा सकता है। वैसे अफगानिस्तान के राशिद खान के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजी जिस तरह से चरमराई थी, उसके मद्देनजर कोहली कुलदीप को उतार भी सकते हैं। 

दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव। रिजर्व : शुभमन गिल, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत। 

बांग्लादेश: मोमिनुल हक (कप्तान), इमरूल काएस, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर  रहमान, नईम हसन, सैफ हसन, शादमान इस्लाम, तेजुल इस्लाम, अबु जायेद, इबादत हुसैन, मुसद्देक हुसैन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed