फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of Board President XI and south africa women cricket team

अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ उतरेगी बोर्ड अध्यक्ष एकादश

Sun, 22 Sep 2019 08:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Sep 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Match preview and prediction of Board President XI and south africa women cricket team
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : bcci

तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर और मानसी जोशी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां दूसरे अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी। पहला अभ्यास मैच शुक्रवार को खराब मौसम के कारण रद्द हो गया था। 

विज्ञापन


पूजा और मानसी यहां लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में अच्छी गेंदबाजी करके मंगलवार से शुरू होने वाले पांच मैचों के टी-20 टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करना चाहेंगी। भारत की टी-20 टीम में चुनी गई युवा शेफाली वर्मा के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें लगी होंगी। 15 साल की शेफाली को इस साल उम्र वर्ग की प्रतियोगिताओं और महिला टी-20 चैलेंज में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया। अगर अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलता है तो हरियाणा की शेफाली इस अभ्यास मैच का पूरा इस्तेमाल कर रन जुटाना चाहेगी। अच्छा प्रदर्शन उनका और अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ायेगा। 
विज्ञापन


कप्तान सुषमा वर्मा और उप कप्तान देविका वैद्य भी शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम भी जीत के साथ भारत दौरे की शुरुआत करना चाहेगी। वे इस अभ्यास मैच से परिस्थितियों का आकलन करने के अलावा अपने रिजर्व खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहेंगे क्योंकि पहला अभ्यास मैच रद्द हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

बोर्ड अध्यक्ष एकादश: सुषमा वर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), देविका वैद्य (उप-कप्तान), वनिता वीआर, शेफाली वर्मा, प्रिया पूनिया, जसिया अख्तर, एमडी थिरूशकामिनी, माधुरी मेहता, तरन्नुम पठान, सुश्री दिब्यदर्शनी, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, मानसी जोशी, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर।
दक्षिण अफ्रीका: सुने लुस (कप्तान), एनेके बॉश, तस्मिन ब्रिट्स, नादिने डि क्लर्क, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, अयाबोंगा खाका, लारा गुडाल, लिजले ली, नानकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शागांसे, मिगनोन डु प्रीज और लारा वूलवार्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed